{"_id":"578924db4f1c1b5e1b13d562","slug":"i-am-inspired-with-jakir-afjal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाकिर का कट्टर समर्थक हूं : अफजाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाकिर का कट्टर समर्थक हूं : अफजाल
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
Updated Fri, 15 Jul 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
टाउन हाल में आयोजित कौएद के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में मंचासीन अफजाल अंसारी तथा अन्य पार्टी कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौमी एकता दल के मुखिया अफजाल अंसारी ने कहा कि पीएम मोदी के बाद सोशल नेटवर्किंग साइट पर सबसे अधिक फॉलोवर होने के कारण जाकिर नाईक को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने घोषणा की कि अगले माह अगस्त में यूपी में सपा, बसपा व भाजपा से इतर सभी दलों का तीसरा मोर्चा वजूद में आएगा। ये बातें उन्होंने शुक्रवार को टाउन हाल बापू भवन के सभागार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि साजिश के तहत नाईक के बारे में झूठा प्रचार किया जा रहा है। मीडिया जाकिर के बारे में जो दिखा रही है, उसमे सच्चाई नहीं है। जाकिर विचारधारा की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे जाकिर के कट्टर समर्थक हैं। उन्होंने कहा कि जाकिर मोदी से बेहतर हैं। कहा कि जाकिर ने मोदी की तरह लोगों का कत्लेआम र नहीं कराया।
उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में कौएद की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अगले माह अगस्त में यूपी की राजनीति में तीसरे मोर्चे अस्तित्व में आएगा। उन्होंने कहा कि वह प्रयास कर रहे हैं कि सपा, बसपा व भाजपा को छोड़कर सभी दलों को एक मंच पर तीसरे मोर्चे के बैनर तले एकत्र किया जाय। उन्हें पूरा विश्वास हैं कि चाहे कांग्रेस हो या ओवैसी का दल। सभी यूपी की राजनैतिक परिस्थितियों को देखते हुए एक मंच पर आ जाएंगे।