फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Houses ran current

घरों में दौड़ा करंट

Fri, 09 Jan 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 09 Jan 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
Houses ran current
नगर से सटे मिड्ढा गांव के पूरब टोला में गुरुवार की सुबह बिजली आपूर्ति के लिए खींचे गए तार आपस में टकरा गए। इसके बाद गांव के कई घरों में हाईवोल्टेज करंट दौड़ गया।
विज्ञापन


 इसके चलते लाखों के बिजली उपकरण फुंक गए। कुछ घरों के केबल पिघलने से शार्टसर्किट हो गई। इसके बाद अपने आप बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इसकी जानकारी तत्काल विभागीय अधिकारियों को दी गई। घटना के बाद लोगों में दहशत के साथ ही विभाग के प्रति गहरी नाराजगी है।
विज्ञापन


मिड्ढा गांव के पूरब मोहल्ले के तार पूरी तरह जर्जर हो गए हैं। इसका नतीजा रहा कि गुरुवार की भोर में हवा के चलते जर्जर तार आपस में टकरा गए और घरों में 11 हजार वोल्ट की सप्लाई होने लगी। ऐसे में एक दर्जन से अधिक घरों में लगे फ्रिज, बल्ब, ट्यूब लाइट, सीएफएल, टीवी आदि फुंक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस दौरान कई घरों में उपकरण तेज आवाज के साथ ध्वस्त हो गए। भोर का वक्त था, लोग भयवश जग गए। अभी कुछ समझ पाते कि चहुंओर अफरातफरी मच गई। पोल से लगे केबल भी गल गए।

ग्रामीणों ने जर्जर तार को बदलने के लिए कई बार क्षेत्रीय जेई को सूचना दी थी। लेकिन अब तक पूरब मुहल्ला का जर्जर तार नहीं बदला गया। जिससे ग्रामीणाें में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है।


 आलम यह है कि ग्राम प्रधान के आवास के सामने जर्जर तार इतना ढीला हो गया है कि अगर उसके नीचे से कोई बड़ा जीव-जंतु गुजर जाए तो उसकी मौत तय है।

 इसी प्रकार मिड्ढा के कारखाने के समीप हाईटेंशन तार ढीला होने के कारण एकदम नीचा हो गया है, जो हादसों को दावत दे रहा है। ज्ञात हो कि इसी स्थान पर करीब डेढ़ दशक पूर्व महावीरी झंडा जुलूस के दौरान एक हाथी की मौत हो गई थी। जबकि महावत समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। संयोग अच्छा रहा कि उपचार के बाद तीन लोगों बच गए। लेकिन एक व्यक्ति आज भी पागल गांव में घूमता है। बावजूद बिजली विभाग   कुम्भकर्णी निंद्रा से नहीं जाग रहा है। बल्कि किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed