{"_id":"5a7892874f1c1b88268b8a99","slug":"hours-in-the-line-of-jammed-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम लगने से लाइन में घंटों फंसे रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम लगने से लाइन में घंटों फंसे रहे वाहन
ballia
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
सोमवार को नगर के चित्तू पांडेय चौराहे पर जाम में फंसे वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में जाम की समस्या नासूर बनती जा रही है। नगर के प्रमुख चौराहों पर सुबह नौ बजे से ही जाम लगना शुरू हो जा रहा। जाम फंसे लोग प्रशासन की व्यवस्थाओं को कोसते नहीं थक रहे।
नगर में सोमवार को नगर के प्रमुख सड़कों पर सुबह नौ बजे से ही जाम लगना शुरू हो गया, जिससे सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम को हटाने में इक्का-दुक्का जगह ही पुलिस नजर आयी। जाम लगने के कारण लोगों को सौ मीटर की दूरी तय करने में एक से डेढ़ घंटे तक लग जा रहे। नगर के चित्तू पांडेय चौराहा, विशुनीपुर चौराहा, रेलवे स्टेशन, रोडवेज चौराहा, मालगोदाम चौराहा, कासिम बाजार चौराहा, जगदीशपुर तिराहा, एससी कालेज चौराहा, गड़वार मोड, मिड्ढी चौराहा आदि स्थानों पर रोजाना सुबह से ही जो जाम लगना शुरू होता है। शिवपुर दियर ब्यासी निवासी धु्रूप सिंह, राजेश यादव, अमित तिवारी, दिनेश सिंह, रितेश कुमार का कहना है कि यदि यातायात पुलिस तरीके से यातायात संचालन करे और सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करे तो समस्या का समाधान निकल सकता है।
गौरतलब है कि जाम से राहत के लिए चौराहों पर यातायात प़ुलिस तथा पीआरडी जवानों की तैनाती की गई है। हकीकत तो यह है कि यातायात पुलिस के जवान चौराहों पर बहुत कम ही दिखाई देते हैं। वहीं पीआरडी के जवान वसूली में लगे रहते हैं। उधर, नगर को जाम से निजात दिलाने के लिए ग्रामीणांचलों से नगर में आने वाले वाहनों को स्टैंड तथा ठहराव की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा किया गया था। लेकिन कुछ दिनों तक ही पूरा नगर क्षेत्र से जाम से मुक्त रहा है।