फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Hearing: CMO summoned by District Judge's court

सुनवाई : सीएमओ को जिला जज की अदालत ने किया तलब

Mon, 11 May 2026 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Hearing: CMO summoned by District Judge's court
बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के जीराबस्ती स्थित आकाश नर्सिंग होम में लापरवाही पूर्वक डिलीवरी कराने एवं मृत्यु होने के मामले में आरोपी डॉक्टर ने जमानत अर्जी दी है। इस पर सुनवाई के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की न्यायालय ने सीएमओ बलिया को तलब किया है।
विज्ञापन

अदालत ने नियत तिथि 19 मई को आदेश करते हुए तलब की है कि आकाश नर्सिंग होम जीराबस्ती अपने यहां रजिस्टर्ड है या नहीं यदि रजिस्टर्ड है तो किस प्रकार के उपचार हेतु रजिस्टर्ड किया गया है। तथा यह भी स्पष्ट करें कि प्रसव हेतु उक्त नर्सिंग होम अधिकृत है अथवा नहीं उक्त सवाल का जवाब हेतु व्यक्तिगत रूप से जमानत के सुनवाई के दौरान तलब किए गए है।
विज्ञापन

आरोपी डॉ. हेमंत कुमार सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र के सुनवाई के समय शासकीय अधिवक्ता द्वारा समय की याचना की गई और न्यायालय से अभियोजन कथानक का वर्णन करते हुए कहा कि वादी मुकदमा की पत्नी कुसुम 25 वर्ष आकाश नर्सिंग होम में भर्ती कराया 26 मार्च 2026 को केस ज्यादा सीरियस बताकर ऑपरेशन किया गया, ऑपरेशन खराब होने के कारण उसकी पत्नी मर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed