फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   health

बदल रहा है मौसम, रहें सावधान

Wed, 28 Oct 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
health
बलिया। बदलता मौसम बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को बीमार कर रहा है। कभी सर्द तो कभी गर्म मौसम होने के कारण सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार जैसी बीमारियां फैल रही हैं। ऐसे में चिकित्सकों का कहना है कि बदलते मौसम को देखते हुए ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। जिला महिला चिकित्सालय के नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सिद्धार्थ मणि दुबे का कहना है कि सबसे पहले कमजोर रोग-प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग चपेट में आते हैं, इसलिए इस मौसम में बच्चों को सर्दी-खांसी, जुकाम जैसे तरह-तरह के वायरल और अन्य बीमारियां जैसे- दस्त-निमोनिया आदि से बचाने के लिए उनका खास ख्याल रखें। सिर्फ खाना नहीं हमें स्वस्थ और संतुलित यानि प्रोटीन, आयरन, विटामिन युक्त आहार अपने भोजन में शामिल करना चाहिए। इसके लिए हमें घर पर बने खाने एवं अन्य खाद्य समाग्रियों पर ध्यान देना चाहिए। यह एक एलर्जिक बीमारी है। ऐसे में वायु प्रदूषण, धूल, सिगरेट का धुआं आदि नुक़सानदेह साबित होते हैं। इसलिए आपको जिन चीजों से एलर्जी हो, उनसे दूर रहें। यदि किसी को गले में खराश, सिर दर्द, सांस लेने में दिक्कत, हल्का बुखार आना, आंखों में जलन, शरीर में दर्द हो, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed