{"_id":"5800ea594f1c1b6c6128e0f8","slug":"hausala-poshan-yojna-ki-hogi-cross-checking","type":"story","status":"publish","title_hn":"हौसला पोषण योजना की होगी क्रॉस चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हौसला पोषण योजना की होगी क्रॉस चेकिंग
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Fri, 14 Oct 2016 07:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस के निर्देश पर हौसला पोषण योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अब क्रॉस चेकिंग करायी जाएगी। इसके लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी रामभवन वर्मा ने सीडीपीओ को उनके कार्यक्षेत्र से विभिन्न ब्लॉक का आवंटन कर जरूरी निर्देश दिया है।
नये क्षेत्र में तैनात सीडीपीओ अतिकुपोषित बच्चों के अभिभावकों को देशी घी उपलब्ध कराने, बर्तन क्रय करने, गर्भवती महिला और अतिकुपोषित बच्चों को निर्धारित मीनू के अनुसार खाना खिलाने आदि की जांच कर अविलंब आख्या उपलब्ध कराएंगी। सीडीपीओ अमरनाथ चौरसिया को चिलकहर ब्लॉक और शहर क्षेत्र में, पल्लव यादव को रसड़ा और बेरूआरबारी में, शीला देवी को सोहांव व रेवती में, सुरेंद्र सिंह यादव को गड़वार और सीयर में क्रॉस चेकिंग करने का निर्देश दिया गया है।
इसी प्रकार सीडीपीओ सरस्वती शाक्या को नगरा और दुबहड़ ब्लाक में, पूनम सिंह को हनुमानगंज और मुरलीछपरा में, मालती देवी को नवानगर और बैरिया में, तारा सिंह को बेलहरी और बांसडीह में, नीलम राय को मनियर ब्लाक में तथा सुशीला देवी को पंदह ब्लॉक में जांच करने का निर्देश दिया गया है। सचेत किया है कि अगर किसी भी स्तर पर इस योजना के प्रति उदासीनता या लापरवाही की शिकायत मिली तो संबंधित पर कार्यवाही तो होगी ही, व्यक्तिगत रूप से डीपीआरओ भी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
हौसला पोषण योजना में प्रधानों की उदासीनता से अपेक्षित प्रगति देखने को नहीं मिल रही है। जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने इसके लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को कड़े निर्देश जारी किये हैं। सचेत भी किया है कि इस योजना में थोड़ी सी भी लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
इस योजना में आंगनबाड़ी कार्यकत्री तथा ग्राम प्रधान के संयुक्त खाते में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर वाल राइटिंग के 250 रुपये तथा बर्तन खरीदने के लिए 15 सौ रुपये भेजा चुका है। लेकिन अभी तक अधिकांश गांवों में प्रधान द्वारा ये दोनों कार्य नही कराये गये। इससे अधिकांश केंद्रों पर खाना नही बन पा रहा और योजना के संचालन में बाधा उत्पन्न हो रही। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को निर्देश दिया है कि सभी ग्राम प्रधानों द्वारा बर्तन क्रय करने तथा वाल राइटिंग कराने को निर्देशित करें।