फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   happiness to honoured Bharat Ratna to Former Pm Atal Bihari Bajpai.

अटल को भारत रत्न मिलने से हर्ष

Sat, 28 Mar 2015 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 28 Mar 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
happiness to honoured Bharat Ratna to Former Pm Atal Bihari Bajpai.
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर देश के  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न दिए जाने पर गोष्ठी आयोजित क ी गई। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी ऐसे व्यक्तित्व के धनी थे, जिन्हें सभी दलों के नेता श्रद्धा भाव से देखते थे।
विज्ञापन

फेफना विधायक उपेंद्र तिवारी ने कहा कि वाजपेयी जी कोबहुत पहले ही भारत रत्न मिल जाना चाहिए था। कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बधाई के पात्र हैं। अटल जैसे व्यक्तित्व वाले लोग देश में विरले ही पैदा होते हैं। कहा कि हम सबके लिए गौरव की बात है कि उन्हें भारत रत्न दिया गया। जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि अटल जी और मालवीय जी को भारत रत्न देकर मोदी सरकार ने एतिहासिक कार्य
विज्ञापन

किया है।
 
सरकार के इस कदम से देश में खुशी की लहर है। यादव ने कहा कि अटल जी ने पोखरन परमाणु परीक्षण करके दृढ़ता का परिचय दिया था। अटल जी ने अपने कार्यकाल में देश के आर्थिक विकास को आगे बढ़ाते हुए महाशक्ति की कतार में शामिल कर अपने करिश्माई नेतृत्व का परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनूप चौबे, सुरेंद्र सिंह, आनंद स्वरूप शुक्ल, राजीव मोहन चौधरी, प्रदीप सिंह, वशिष्ठ दत्त पांडेय, संजय मिश्र, अरुण सिंह, कमालुद्दीन शेख, चंद्रप्रकाश पाठक, रमेश राय, नागेंद्र पांडेय, मनोज पांडेय, पंकज पाठक आदि उपस्थित रहे। संचालन माधव प्रसाद गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed