फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Grain left, explores routed warehouse

अनाज छोड़ा, गोदाम की कराई पड़ताल

Sat, 16 Jul 2016 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया Updated Sat, 16 Jul 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
 विपणन गोदाम नगरा का सील शनिवार को एसडीएम बेल्थरारोड एवं डिप्टी आरएमओ बलिया के सामने तोड़ा गया। एसडीएम बेल्थरारोड ने गोदाम में रखे अनाज की पड़ताल कराई। वहीं थाने में पांच दिनों से रखा गया अनाज भी शनिवार को संबंधित कोटेदारों को सौंप दिया गया। वहीं डीएम राकेश कुमार ने पकड़े गए अनाज को छोड़ने की जानकारी होने से इंकार किया है।   
विज्ञापन



बता दें 12 जुलाई को विपणन गोदाम से तीन मिनी ट्रक अनाज नगरा-सिंकदरपुर मार्ग से जा रहा था। ढेकवारी मोड़ के पास पुलिस ने ट्रक रोकवाकर उसे थाने में खड़ा करा दिया था। साथ ही इसकी जानकारी तहसील एवं जिले के अधिकारियों को दी थी। सूचना पर पहुंचे जिलापूर्ति अधिकारी अनिल  कुमार यादव ने विपणन गोदाम में अनियमितता के पड़ताल के लिए गोदाम को सील करा दिया था। साथ ही इसकी जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी थी।
विज्ञापन


जिसमें एसडीएम बेल्थरारोड, पूर्ति निरीक्षक रसड़ा और डिप्टी आरएमओ बलिया  शामिल रहे। क्षेत्रीय आरएमओ गुरुवार को पूर्ति निरीक्षक के साथ गोदाम का सील तोड़वाने पहुंच गए थे। लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते उन्हें वापस होना  पड़ा। पांच दिन तक थाने में सीज अनाज को लेकर असमंजस की स्थिति बनी  रही। अंत में शनिवार को थाने में सीज अनाज को दो कोटेदारों को सौंप दिया गया। साथ ही नगरा का सीज  विपणन गोदाम का सील भी तोड़कर अनाज जांच की खानापूर्ति कर दी गई। वहीं इस बारे में डीएम राकेश कुमार ने बताया कि नगरा में पकडे़ गए अनाज की जांच चल रही है। जांच के बाद दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। पकड़े गए अनाज को छोड़ जाने की जानकारी फिलहाल मुझे नहीं है। हालांकि अफसरों की इस कार्रवाई को लेकर  क्षेत्र के तरह-तरह की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed