फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   From tomorrow, their relatives will be able to meet the prisoner

कल से बंदियों से मिल सकेंगे उनके परिजन

Sat, 14 Aug 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
From tomorrow, their relatives will be able to meet the prisoner
बलिया। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जेल में निरुद्ध बंदियों से उनके परिजनों की मुलाकात पर शासन की ओर से लगाई गई पाबंदी हटा ली गई है। कोरोना संक्रमित कम होने के बाद शासन के निर्देश पर कारागार में निरुद्ध बंदियों से उनके परिजन 16 अगस्त से अब पुन: मिल सकेंगे।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक यूपी मिश्रा ने बताया कि इसके लिए परिजनों को 72 घंटे के अंदर कोरोना की रिपोर्ट साथ लाना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि बंदियों से उनके परिजन सप्ताह में एक बार मिल सकेंगे। इसमें अधिकतम दो व्यक्ति ही होंगे। इस दौरान परिजनों को संक्रमण से बचाव के लिए समाजिक दूरी, थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजेशन एवं मास्क का उपयोग करना अनिवार्य होगा। मुलाकात के बाद बंदियों के बैरक में जाने से पूर्व जेल प्रशासन की ओर से सैनिटाइज किया जाएगा। इस दौरान बंदियों और उनके परिजनों को शत प्रतिशत कोरोना काल का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed