फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Freedom fighter arrived late by 20 hours, passengers shivered

Ballia News: स्वतंत्रता सेनानी 20 घंटे विलंब से पहुंची, ठिठुरे यात्री

Tue, 16 Jan 2024 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Freedom fighter arrived late by 20 hours, passengers shivered
ठंड व कोहरे ने ट्रेन के परिचालन पर ब्रेक लगा दिया है। ट्रेनों के लेट लतीफ संचालन से सर्द भरी रात में यात्रियों को ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म पर ठिठुरना पड़ रहा है। दिल्ली आने-जाने वाली ट्रेनें निर्धारित समय से 24 घंटे तक विलंब से चल रही हैं। ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्री लेट होने से परेशान रहे। सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों व बच्चों का हुई। दिन में आने वाली ट्रेनें देर रात पहुंचने के कारण यात्रियों को पूरी रात स्टेशन पर बितानी पड़ी। ठंड में वाहन चालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं। मंगलवार को बलिया से गुजरने वाली 12561 जयनगर- नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 12 घंटे, 19166 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस 5 घंटे लेट रही। सोमवार को नई दिल्ली से चली 12562 स्वंतत्रता सेनानी निधार्रित समय से 20 घंटे व मंगलवार को चली 12562 नई दिल्ली-जय नगर स्वतंत्रता सेनानी 14 घंटे विलंब से चल रही है। 11061 लोकमान्य तिलक- जयनगर 10 घंटे, 19165 दरभंंगा- अहमदाबाद एक्सप्रेस आठ घंटे, 19052 श्रमिक एक्सप्रेस पांच घंटे, 22427 आनन्द विहार- बलिया भृगु सुपर फास्ट आठ घंटे, 12670 गंगा कावेरी एक्सप्रेस 7 घंटा, 20503 न्यू दिल्ली- डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस दो घंटे, 19045 सूरत- छपरा एक्सप्रेस 3.40 घंटे, 05170 प्रयागराज- बलिया 1.30 घंटे लेट पहुंची। एक सप्ताह बाद छपरा से सारनाथ, इंटसिटी सहित अन्य ट्रेनों के संचालन से स्टेशन यात्रियों से गुलजार रहा। ट्रेन पकड़ने के लिए निर्धारित समय पर पहुंचे यात्री काफी परेशान रहे। स्टेशन अधीक्षक सुनील सिंह ने बताया की कोहरे के कारण ट्रेने बिलंब चल रही है। यात्रियों को ठहरने के लिए यात्री निवास में साफ- सफाई कर प्रकाश की उचित व्यवस्था की गई है। आने वाली ट्रेनों के बारे में लगातार एलाउंस किया जा रहा है। सुरक्षा को लेकर रेलवे पुलिस चक्रमण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed