फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Forelane and drain construction work started, will get relief

Ballia News: फोरलेन व नाला निर्माण का कार्य शुरू, मिलेगी राहत

Thu, 18 May 2023 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Forelane and drain construction work started, will get relief
बलिया। नगर को जाम से राहत दिलाने और आवागमन सुगम बनाने को लेकर माल्देपुर से कदम चौराहा तक करीब चार किलोमीटर लंबे फोरलेन निर्माण का कार्य अब धरातल पर उतरने लगा है। इस परियोजना की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई है। लोक निर्माण विभाग के कार्यदायी संस्था ने पहले चरण में नाला निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। इस कार्य के लिए शासन की ओर से इस परियोजना के लिए 48.95 करोड़ की स्वीकृति है।
विज्ञापन

करीब सात माह पहले राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने बलिया सांसद की पहल पर माल्देपुर से कदम चौराहा तक फोरलेन बनाने व दोनों तरफ आरसीसी ढक्कन युक्त नाला बनाने के लिए 48.95 करोड़ की स्वीकृति दी। यह मार्ग पहले एनएचएआई के जिम्मे रही लेकिन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे निर्माण का कार्य भी एनएचएआई के जिम्मे होने के कारण एनएचएआई ने माल्देपुर से कदम चौराहा तक फोरलेन निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दे दी।
विज्ञापन

इसके बाद, लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर की प्रक्रिया पूरी करते हुए कार्यदायी संस्था का चयन किया गया। अब अनुबंधित कार्यदायी संस्था की ओर से फोरलेन के साथ ही नाला निर्माण शुरू करा दिया है। हालांकि फोरलेन निर्माण के लिए मिट्टी का कार्य शुरू है। उधर, सड़क किनारे स्थित दुकानों के आगे ऊंचाई तक नाला निर्माण होने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में करीब 90 किमी लंबी एनएच 31 सड़क है। इस सड़क के चौड़ीकरण को लेकर समय-समय पर कयास लगाए जाते रहे लेकिन जस की तस ही रह गई। लेकिन अब नगर से गुजर रहे एनएच 31 के माल्देपुर से कदम चौराहा तक चार किमी में फोरलेन का कार्य शुरू होने से लोगों में उम्मीद जगी है।

यातायात होगा सुगम, मिलेगी जाम से राहत
एनएन 31 पर माल्देपुर से लेकर कदम चौराहा तक हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। टू लेन सड़क होने के कारण आए दिन जाम लगता है। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार तो मरीज लेकर एबुंलेंस भी घंटों जाम में फंसे रह जाते हैं। अब फोरलेन सड़क बन जाने के बाद समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।

जल्द शुरू होगा यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य
एनएच 31 पर माल्देपुर से कदम चौराहा तक फोरलेन कार्य के लिए यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य भी होना है। इसके बाद ही फोरलेन रूप ले सकेगा। माल्देपुर से कदम चौराहा तक सड़क के किनारे दोनों तरफ 200 से अधिक विद्युत पोल और तारों का जाल है। इसे अब फोरलेन मार्किंग के बाहर किया जाएगा।


माल्देपुर से लेकर कदम चौराहा तक फोरलेन सड़क के साथ ही दोनों किनारे नाला का निर्माण होगा। कार्यदायी संस्था की ओर से कार्य नाला निर्माण के साथ ही मार्किंग एरिया में सड़क निर्माण के लिए मिट्टी का कार्य शुरु कराया गया है। जल्द ही यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य भी होगा। - देवेंद्र वर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed