फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Food Safety and Drug Administration team gave notice to factory operator

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने फैक्ट्री संचालक को दिया नोटिस

Mon, 15 Mar 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Food Safety and Drug Administration team gave notice to factory operator
बैरिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सोमवार को चेताछपरा गांव में स्थित जगदंबा नमकीन फैक्ट्री का निरीक्षण किया। वहां पाया गया कि बिना मॉस्क लगाए ही नमकीन बनाने वाले मजदूर काम कर रहे हैं। इस मामले में टीम ने जगदंबा नमकीन के मालिक को नोटिस जारी किया है। इससे पहले टीम ने रानीगंज बाजार में लाइसेंस को लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

विभाग के लोगों ने रानीगंज बाजार से दक्षिण मसाले के थोक विक्रेता के यहां गाड़ी रोककर लाइसेंस के लिए पंजीकरण कराने को लेकर बातचीत शुरू की। तब तक खबर रानीगंज बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के आने की फैल गई। बाजार में खाद्य सामग्रियों की दुकानें धड़ाधड़ बंद होने लगीं। दुकानों पर ताला बंदकर दुकानदार इधर-उधर घूमने लगे। उधर, अभिहित अधिकारी महेंद्र श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि कुछ लोग अपनी दुकान के लाइसेंस के लिए आवेदन किए थे। इस संदर्भ में मसाले वाले से पूछताछ की गई। इसी तरह तिलक राम फूड स्टेट की दुकान के मालिक और मां भवानी कोल्ड ड्रिंक संचालक ने भी लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। इन दुकानों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही बाजार में अन्य दुकानों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed