फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Five youths drowned during Lakshmi statue immersion in ballia

बलिया में लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान छह लोग डूबे, तीन के शव बरामद

Wed, 30 Oct 2019 07:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 30 Oct 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
Five youths drowned during Lakshmi statue immersion in ballia
घटनास्थल पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के डुहा बनखंडी नाथ मठ के समीप बुधवार की शाम लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान छह लोग घाघरा नदी में डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह तीन लोगों को बचा लिया। डूबे तीन युवकों के शव बरामद किए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बचाए गए तीनों युवकों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकदंरपुर पहुंचाया गया। वहां तीनों की हालत में सुधार है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर हजारों लोगों की भीड़ जुट गई थी। जमालपुर बंसी बाजार के युवक बुधवार की शाम मां लक्ष्मी की प्रतिमा के विसर्जन के लिए डुहा बनखंडी नाथ मठ के समीप घाघरा नदी में गए थे।
विज्ञापन


वहां विसर्जन के दौरान ही बिल्लू उम्र 18 वर्ष पुत्र राजकुमार, संविधान उम्र 17 वर्ष, बेचन उम्र 17 पुत्र लालू, मोनू प्रजापति उम्र 18 वर्ष पुत्र नवीन प्रजापति, रोशन गुप्ता 16 वर्ष पुत्र भरत गुप्ता तथा एक अन्य युवक गहरे पानी में डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने बिल्लू और संविधान के साथ एक और को बचा लिया, लेकिन बेचन, मोनू व रोशन नदी में डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी तलाश के बाद जब तक उन्हें बाहर लाया गया उनकी मौत हो गई थी। युवकों के डूबने और शव मिलने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सिकंदरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक बाल मुकुंद मिश्रा ने तीनों शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

जान पर खेलकर तीन को बचाया

प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूब रहे युवकों को डुहा विहरा निवासी सोनू गुप्ता पुत्र  छोटेलाल, भरत पुत्र मोती, विजय पुत्र भगवान, मुन्ना यादव पुत्र अभय यादव ने अपनी जान पर खेलकर तीन युवकों को तो बचा लिया। लेकिन तीन को नहीं बचाया जा सका।

इनके अदम्य साहस को लोगों ने सराहा और इन्हें पुरस्कृत करने की अपील प्रशासन से की। ये सभी उधर से गुजर रहे थे और जैसे ही इन्हें युवकों के डूबने की जानकारी हुई तत्काल नदी में कूद गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed