फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Five people died in Ballia Truck took life of two youths young man hit by train

बलिया में पांच लोगों की मौत : ट्रक ने ली दो युवकों की जान, ट्रेन से कटा युवक; इन हादसों से दहला दिल

Sat, 01 Mar 2025 06:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 01 Mar 2025 06:45 PM IST
सार

बलिया के विभिन्न थाना क्षेत्र में हुए हादसे में पांच लोगों की माैत हो गई। बादिलपुर के पास एनएच के पास दो युवकों ने एक साथ दम तोड़ दिया। पुलिस ने लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन
Five people died in Ballia Truck took life of two youths young man hit by train
युवक की माैत के बाद गमगीन परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम बादिलपुर के पास एनएच-31 पर ट्रक एवं बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई।

विज्ञापन


गड़वार थाना क्षेत्र के जनऊपुर निवासी पवन पाण्डेय (30) अपनी बहन के देवर फेफना थाना के सिंहपुर निवासी लल्लन पाण्डेय (32) के साथ बादिलपुर गांव में रिश्तेदार अमित चौबे के यहां शादी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। बादिलपुर के आगे पहुंचे ही थे कि बैरिया की तरफ से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक ट्रक के अंदर घुस गई। हादसे में बाइक सवार पवन एवं संतोष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक भाग गया।
विज्ञापन


पवन दिल्ली में रहकर गार्ड का काम करता थे। एक माह पूर्व अपने घर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। वहीं, सिंहपुर निवासी संतोष अहमदाबाद में टी-शर्ट कंपनी में ऑपरेटर थे। घटना की सूचना रात में ही पुलिस ने संतोष के मोबाइल से उसके घर पर दी। सूचना मिलते ही दोनों परिवार के लोग रोते बिलखते रात में ही जिला अस्पताल पहुंच गए। हल्दी थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह ने कहा कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटफाॅर्म पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक कटा, मौत
रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस की जद में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव की शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के घघरौली निवासी सोनू कुमार (26) रेलवे स्टेशन परिसर में जनरल स्टोर की दुकान पर करीब तीन माह से मजदूरी करता था। और प्लेटफार्म पर ट्रेन रुकने पर पानी सहित अन्य खाद्य पदार्थ बेचता था। सुबह बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन से छपरा-वाराणसी ट्रेन पर सवार होकर बलिया पहुंचा। 

प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट आने से दो हिस्सों में कट गया। जीआरपी ने उसे ट्रेन के नीचे से निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां मौत हो गई। जीआरपी प्रभारी विवेकानंद ने बताया कि ट्रेन पर चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से ट्रेन के नीचे आ गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

मैजिक और बाइक की टक्कर में युवक की मौत
कोतवाली क्षेत्र के देवाडीह चट्टी के समीप शुक्रवार की देर रात मनियर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार मैजिक बाइक से टकरा गई। इसमें नीरज पटेल पुत्र स्व. लल्लन पटेल निवासी रेवती वार्ड चार गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

रेवती थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी नीरज पटेल पुरुषोत्तम पट्टी मजदूरी कर बाइक से घर आ रहा था। अभी कोतवाली क्षेत्र के देवाडीह चट्टी के पास थे कि तेज रफ्तार मैजिक ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुन आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पहुंचाया, जहां स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान मौत हो गई।नीरज पटेल की तीन वर्षीय पुत्री लक्ष्मी और एक वर्ष का पुत्र है।

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत कैथवली स्थित सेंट्रल बैंक के सामने बांसडीह-बेरूआरबारी मुख्य मार्ग पर बांसडीह की तरफ से आ रही पिकअप ने मोटरसाइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी। इससे असगरी खातून (55) पत्नी मोहम्मद कयूम निवासी लालगंज बैरिया की मौत हो गई। हादसे में रिश्तेदार रबुल हाशमी को हल्की चोट आई थी। स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed