फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Five accused of theft arrested three tractors and two bikes recovered SOG and Kotwali police got success

Ballia News : चोरी के पांच आरोपी गिरफ्तार, तीन ट्रैक्टर और दो बाइक बरामद, एसओजी और कोतवाली पुलिस को मिली सफलता

Mon, 24 Feb 2025 03:49 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 24 Feb 2025 03:49 PM IST
सार

एसओजी और शहर कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। चोरी के पांच आरोपी गिरफ्तार कर उनके पास से तीन ट्रैक्टर और दो बाइक बरामद की है।

विज्ञापन
Five accused of theft arrested three tractors and two bikes recovered SOG and Kotwali police got success
पुलिस की पकड़ में चोरी के आरोपी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एसओजी, शहर कोतवाली और सर्विलांस पुलिस टीम ने चोरी के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी के तीन ट्रैक्टर और दो बाइकों को बरामद किया है। शहर कोतवाली बलिया, बांसडीह में ट्रैक्टर चोरी की घटनाओं का खुलासा कर दिया गया है। आरोपी चोरी के ट्रैक्टर बेचने की फिराक में थे।

विज्ञापन


एसपी ओमवीर सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइन में बताया कि मुकेश कुमार यादव निवासी चन्द्रशेखरनगर की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर ट्रैक्टर की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बनाकर कोशिश की जा रही थी।
विज्ञापन


सर्विलांस प्रभारी विश्वनाथ यादव, एसओजी प्रभारी हितेश कुमार और शहर कोतवाली पुलिस कदम चौराहा पर चेकिंग कर रही थी। सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति चोरी के ट्रैक्टर को कहीं बेचने के फिराक में दियर में हनुमान मंदिर के पास आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस टीम ने दियर के पास से रोहित कुमार सिंह निवासी चतरा थाना कोपा जिला छपरा, अश्वनी सिंह निवासी फेफना, आशीष सिंह निवासी फेफना, हेमन्त सिंह निवासी कुरेजी, रामकरन निवासी सूर्यपुरा थाना सुखपुरा को चोरी के तीन ट्रैक्टर और दो बाइक के साथ गिरफ्तार किया।



रोहित कुमार सिंहक के खिलाफ सहतवार में एक, अश्वनी सिंह के किलाफ फेफना में दो, हेमन्त सिंह के किलाफ गड़वार में एक मुकदमा पहले से दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed