फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR against three people including the then secretary for removing names from the family register

Ballia News: परिवार रजिस्टर से नाम हटाने में तत्कालीन सचिव समेत तीन पर प्राथमिकी

Sat, 27 Jun 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
FIR against three people including the then secretary for removing names from the family register
चौकियामोड़। सीयर ब्लॉक की ग्राम पंचायत पतनारी-कीर्तूपुर में परिवार रजिस्टर से नाम हटाने के मामले में न्यायालय के आदेश पर उभांव पुलिस ने तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

उभांव थाना प्रभारी दिनेश कुमार पाठक ने बताया कि वादी यशराज शुक्ला उर्फ शुभम की ओर से आरोप लगाया गया है कि उसकी मां मीरा शुक्ला और उसका नाम परिवार रजिस्टर से कथित रूप से सफेदा (ह्वाइटनर) लगाकर हटा दिया गया। आरोप है कि उनकी जगह मधु शुक्ला और उनकी पुत्री का नाम दर्ज कर दिया गया। शिकायत के बावजूद पुलिस स्तर पर कार्रवाई नहीं होने पर वादी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) बलिया की अदालत का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश के अनुपालन में उभांव पुलिस ने तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव मृत्युंजय राय, विपिन शुक्ला और मधु शुक्ला के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सूर्यप्रकाश दूबे को सौंपी गई है। वहीं, तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव मृत्युंजय राय ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताया है। उनका कहना है कि उनके पास सभी आवश्यक दस्तावेज और साक्ष्य उपलब्ध हैं, जिन्हें वह विवेचना के दौरान जांच अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed