फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   filhal thand se rahat nahi galan badhi

फिलहाल ठंड से राहत नहीं गलन बढ़ी

Fri, 06 Jan 2017 08:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Fri, 06 Jan 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
filhal thand se rahat nahi galan badhi
गलन भरी ठंड का दौर जारी है। घने कोहरे और ठंड के प्रकोप के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कोहरे के चलते सड़क पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। वहीं अधिकांश लोग घरों में दुबकने को विवश हैं। पटना मौसम विभाग की माने तो फिलहाल ठंड से निजात मिलने वाली नहीं है। गलन अभी बनी रहेगी। अगले दो दिनों के भीतर बारिश होने की संभावना है। 
विज्ञापन




 शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे तक कोहरा रहा। उसके बाद आसमान धीरे-धीरे साफ हुआ। दोपहर करीब 12 बजे सूर्य के दर्शन हुए। हालांकि आसमान में बादलाें के कारण ठंड से राहत नहीं मिल पाई। दोपहर बाद सर्द हवाएं चलने से गलन बढ़ गई। सबसे अधिक परेशानी रात में रेल यात्रियाें को हो रही है, जो सर्द हवाओं के बीच प्लेटफार्म पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते है। अत्यधिक ठंड के बावजूद अभी तक नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के  चट्टी चौराहों और प्रमुख स्थानों पर अलाव नहीं जलाए जा रहे है। नागरिकों ने प्रशासन से शीघ्र अलाव जलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed