फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fight over installing window in house six people including woman injured in ballia

Ballia News: मामूली विवाद में मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे, महिला समेत छह घायल; एक की हालत गंभीर

Tue, 10 Feb 2026 05:46 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 10 Feb 2026 05:46 PM IST
सार

Ballia News: बलिया जिले में मकान में खिड़की लगाने के विवाद में मारपीट हुई। इस दौरान महिला समेत छह लोग घायल हो गए। जिसमें एक गंभीर रूप से घायल हुआ। 

विज्ञापन
Fight over installing window in house six people including woman injured in ballia
घटना की जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के नरही गांव में सोमवार की शाम को मकान में खिड़की लगाने को लेकर दो पड़ोसी बृजेश यादव व प्रकाश यादव के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से जमकर लाठी डंडा चला, इसमें एक पक्ष के बृजेश यादव, राकेश यादव, मुनेंद्र यादव व पत्नी मंजू देवी तथा द्वितीय पक्ष के मुकेश यादव, प्रकाश यादव घायल हो गए। राकेश की हालत गंभीर बनी है, जिनका वाराणसी में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर मौके पर पहुंच मामले की जानकारी कर आरोपियों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
नरही गांव निवासी बृजेश यादव व प्रकाश यादव दोनों पट्टीदार हैं। इनके बीच लंबे समय से मकान के छज्जा को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार को बृजेश यादव अपने मकान में खिड़की लगाव रहे थे, जिसका विरोध करते हुए प्रकाश यादव ने रोक दिया और डायल-112 पुलिस को बुलाया। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामले को शांत कराया और दोनों पक्ष को थाने पर बुलाया। शाम को प्रकाश यादव ने पुलिस को तहरीर देकर मारपीट की आशंका जताई, लेकिन स्थानीय पुलिस मामले को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई। उधर, सोमवार की शाम को प्रकाश के चचेरे भाई मुकेश यादव अपने छत पर खड़े थे, उसी दौरान पड़ोसी बृजेश यादव ने गाली- गलौज करना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जमकर चले लाठी- डंडे

मामला बढ़ा तो देखते ही देखते लाठी डंडा से लैस होकर दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर हमला कर दिए। जिसमें एक पक्ष के बृजेश यादव, राकेश यादव, मुनेंद्र यादव व पत्नी मंजू देवी तथा द्वितीय पक्ष के मुकेश यादव, प्रकाश यादव घायल हो गए। राकेश यादव के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर वाराणसी को रेफर कर दिया। 

दूसरे पक्ष के घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस बाबत एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर ने कहा कि दोनों पक्षों के घायलों का इलाज कराया जा रहा है। एक गंभीर को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया है। मामले में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed