फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fifth day of evaluation: 37646 copies were checked at four centers

मूल्यांकन का पांचवां दिन: चार केंद्रों पर जांची गईं 37646 कॉपियां

Wed, 27 Apr 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Fifth day of evaluation: 37646 copies were checked at four centers
बलिया। बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के पांचवें दिन बुधवार को जिले के चार केंद्रों पर 37,646 कॉपियां जांची गईं। अबतक कुल 1,37,328 कॉपियां जांची जा चुकी हैं। पांचवें दिन भी प्रधान परीक्षक और परीक्षकों की कमी बनी रही।
विज्ञापन

पांचवें दिन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर हाईस्कूल की 8617 कापियां जांची गईं। इस केंद्र पर कुल 50 प्रधान परीक्षक व 1682 परीक्षक आवंटित हैं। लेकिन पांचवें दिन भी यहां केवल 43 प्रधान परीक्षक व 288 परीक्षक उपस्थित हुए। इसके अलावा राजकीय इंटर कॉलेज पर इंटरमीडिएट की कुल 4944 कॉपियां जांची गईं। इस केंद्र के लिए कुल 30 प्रधान परीक्षक व 242 परीक्षक आवंटित हैं। लेकिन पांचवें दिन भी यहां केवल 18 प्रधान परीक्षक व 82 परीक्षक उपस्थित हुए। इसी तरह कुंवर सिंह इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर इंटरमीडिएट की 6502 कॉपियां जांची गई। इस केंद्र के लिए कुल 34 प्रधान परीक्षक व 270 परीक्षक आवंटित हैं। लेकिन पांचवें दिन भी यहां केवल 26 प्रधान परीक्षक व 98 परीक्षक उपस्थित हुए। टाउन इंटर कॉलेज को हाईस्कूल की कॉपियों जांचने के लिए मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र पर कुल 17583 कॉपियां जांची गई। इस केंद्र के लिए कुल 67 प्रधान परीक्षक व 686 परीक्षक आवंटित हैं, लेकिन पांचवें दिन भी यहां केवल 43 प्रधान परीक्षक व 328 परीक्षक उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed