फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fefna's Kumbh game will be held in the name of Gauri Bhaiya

Ballia News: गौरी भइया के नाम पर लगेगा फेफना का खेल कुंभ

Mon, 30 Oct 2023 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Fefna's Kumbh game will be held in the name of Gauri Bhaiya
'गौरी भइया फेफना खेल महोत्सव' का आयोजन सात से 27 नवंबर तक किया जाएगा। आयोजन गौरी भइया के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के अनुरूप ही ऐतिहासिक होगा। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेल मैदान से जोड़ना तथा स्वास्थ के प्रति जागरूक करते हुए खेल संस्कृति का विकास करना है। उक्त बातें पूर्व खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहीं।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय खेल आयोजन के अंतर्गत सर्वप्रथम, न्याय पंचायत फिर ब्लॉक स्तरीय और फिर फेफना खेल महोत्सव का मुख्य आयोजन किया जाएगा। बालक व बालिका वर्ग में जूनियर तथा सीनियर दोनों आयु वर्ग में सभी स्पर्धाओं का आयोजन होगा। खेल समारोह के माध्यम से क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं सम्मानित किया जाएगा। समारोह में क्रिकेट, वॉलीबाल, कबड्डी एवं फुटबाल के अलावा एथलेटिक्स में 100, 200, 400, 1500 मीटर व 5 किलो मीटर दौड़ व लंबी कूद व गोला प्रक्षेप खेलों का आयोजन किया जाएगा। खिलाड़ियों का ऑफलाइन एवम ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो चुका है, जो 6 नवंबर तक किया जा सकता है। सर्वप्रथम न्याय पंचायत स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। शुभारंभ न्याय पंचायत नरही, कारो, सुजायत एवम चितबड़ागांव से होगा। सात नवंबर को न्याय पंचायत नरही की प्रतियोगिता खेल मैदान नरहीं तथा चितबड़ागांव, कारो व सुजायत की प्रतियोगिता चितबड़ागांव में आयोजित की जाएगी। आठ नवंबर को न्याय पंचायत नारायनपुर, सरयां, सोहांव, लक्ष्मणपुर व दौलतपुर की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। नारायनपुर व सरयां की प्रतियोगित का आयोजन उजियार वहीं सोहांव व लक्ष्मणपुर का सोहांव तथा दौलतपुर का आयोजन अन्नू राय बाबा इंटर कॉलेज, चौरा में किया जाएगा। नौ नवंबर को पंचखोरा, रतसड़कला, शाहपुर, जनऊपुर व अमडरिया की न्याय पंचायत खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं न्याय पंचायत गडवार, खरहटार व संवरूपुर की प्रतियोगिता का आयोजन 10 नवंबर को क्रमशः जंगली बाबा इंटर कॉलेज गड़वार, कोटवां व जिगनी के खेल मैदान में किया जाएगा । विकास खंड हनुमानगंज की अजोरपुर, सागरपाली, चेरुईया, मिड्ढा व करनई न्याय पंचायत सीधे ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 15 व 16 नवंबर को गौरी भइया स्टेडियम सागरपाली में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed