फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   feeling of Jam

अतिक्रमण की वजह से लग रहा जाम, परेशानी

Tue, 21 Jun 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 21 Jun 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
 क्षेत्र के बस स्टेशन चौराहा करीब एक दशक से जाम के झाम से कराह रहा है। जिधर भी नजर जाती है उधर ठेले वाले, खोमचे वाले बेतरतीब अपने ठेले लगाकर अतिक्रमण कर लिए हैं। फलस्वरूप रास्ता संकीर्ण हो गया है। कभी-कभी तो अगल-बगल दो राहगीरों के लिए पैदल चलना भी दूभर हो जाता है।
विज्ञापन


कस्बा के बस स्टेशन चौराहा करीब एक दशक से जाम से जूझ रहा है। ठेले-खोमचे तथा प्राइवेट वाहन चालकों की मनमानी का आलम यह है कि बस स्टैंड से बलिया-सोनवली मार्ग, बस स्टेशन से मनियर मार्ग, बस स्टेशन से बेल्थरारोड, बस स्टेशन से बालूपुर रोड, बस स्टेशन के मुख्य बाजार जाने वाली सड़कों पर जहां-तहां बेतरतीब तरीके से वाहन खड़ा कर दे रहा है या फिर ठेला-खोमचा लगा रहे हैं। फलस्वरूप सुबह सात बजते-बजते पूरा कस्बा जाम के जंजाल में फंस जा रहा है।
विज्ञापन


जिससे राहगीर समय से अपने गंतव्य को नहीं पहुंच पा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि  पुलिस सब कुछ जानती है, बावजूद इन पर कार्रवाई करना मुनासिब नहीं समझ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सिकंदरपुर दिवेश कुमार गुप्त का कहना है कि जाम के झाम से जल्द ही लोगों को मुक्ति मिलेगी। अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। किसी को भी सड़क पर कब्जा कर ट्रैफि क बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed