फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Farmer's demand for feeder echoed in Kisan Sammelan

Ballia News: किसान सम्मेलन में गूंजी किसान फीडर की मांग

Sun, 05 Feb 2023 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Farmer's demand for feeder echoed in Kisan Sammelan
नरहीं। हिंद पूर्वांचल किसान यूनियन की ओर से आयोजित किसान सम्मेलन में अपनी मांगों को लेकर किसानों ने एक स्वर में हुंकार भरी। मांग नहीं मानी गई तो आरपार की लड़ाई लड़ने की तैयारी का एलान किया।
विज्ञापन

रविवार को पचगांवा के दौलतपुर गांव में स्थित इंटर कालेज पर हिंद पूर्वांचल किसान यूनियन के बैनर तले किसान सम्मेलन किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता वंशनारायण राय रहे। किसानों ने खेती से संबंधित दिक्कतों को बताया। वंशनारायण राय ने कहा कि वर्तमान परिवेश में खेती किसानों के लिए घाटे का सौदा साबित हो रहा है। इससे इंकार नहीं किया जा सकता। गड़हांचल में अभी भी बड़े भूभाग पर बिजली आपूर्ति नहीं हो पाती है। इसके कारण किसानों को सिंचाई के लिए डीजल का प्रयोग करना पड़ता है जो काफी महंगा साबित हो रहा है।
विज्ञापन

यूनियन के संयोजक कमलदेव सिंह ने कहा कि किसान फीडर की नितांत आवश्यकता है। सरकार अपने खर्च पर किसानों के खेत तक बिजली के पोल तार ट्रांसफर का इंतजाम करें। डीजल से खेती करना किसानों के सामने गंभीर समस्या बन गया है। डीजल पंप सेट बंद हो गए हैं। इस साल मार्च के बजट में किसान फीडर का प्रावधान किया जाए तथा पांच हार्स पावर के मोटर पर 200 रुपये महीना बिल तय किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के घरेलू कनेक्शन चार्ज लेने पर रोक लगाई जाए। किसान नेता सुरेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों की लड़ाई का बिगुल आज फूंक दिया गया है। आने वाले दिनों में किसानों की मेहनत जरूर रंग लाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर दयाल सिंह एवं संचालन विजय शंकर सिंह ने किया। इस मौके पर योगेंद्र यादव, ब्रह्मानंद सिंह, गंगेश्वर सिंह, देवेंद्र सिंह, राकेश सिंह, डॉ अनिल कुमार राय, जनार्दन सिंह, अजीत सिंह, मन्टू सिंह, अभय नारायण सिंह, लक्ष्मण सिंह, शोभनाथ, प्रधान अनिल कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed