फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Farmer dies of electrocution while going to apply fertilizer in the field.

Ballia News: खेत में खाद डलवाने गए किसान की करंट लगने से मौत

Mon, 28 Sep 2026 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies of electrocution while going to apply fertilizer in the field.
विद्युत करेंट की जद में आने रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के डेहरी गांव में निवासी किसान डॉ. अरुण कुमार - फोटो : Archive
रसड़ा (बलिया)। डेहरी गांव में रविवार को खेत में खाद डलवाने गए 75 वर्षीय किसान अरुण सिंह मुन्ना की विद्युत तार की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब 440 वोल्ट का विद्युत तार अचानक टूटकर खेत में गिर पड़ा। तार की चपेट में आने से किसान गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजन मौके पर पहुंचे तो अरुण सिंह को मृत देखकर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद परिवार के लोगों का रोते-रोते बुरा हाल रहा। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची रसड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि तार की चपेट में आने से किसान की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed