फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Even after nine days, all six accused in the Kamji Gond death case remain at large.

Ballia News: कामजी गोंड की मौत के मामले में नौ दिन बाद भी सभी छह आरोपी पकड़ से दूर

Tue, 21 Jul 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Even after nine days, all six accused in the Kamji Gond death case remain at large.
बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट के लाला टोला निवासी कामजी गोंड की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के नौ दिन बाद भी नामजद छह आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन

कामजी के पुत्र विशाल गोंड की तहरीर पर ग्राम प्रधान आशुतोष शंकर सिंह, उनके चालक मोहित यादव, रेवती थाने के तत्कालीन उपनिरीक्षक सचिन सरोज, कांस्टेबल अंकित सिंह, सूरज कन्नौजिया सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

घटना के बाद रेवती थानाध्यक्ष राजकेशर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया था।
राजनीतिक और परिजनों की मांग पर जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश देते हुए एडीएम अनिल कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। एडीएम ने 24 जुलाई को घटना से संबंधित वीडियो, फोटो या अन्य साक्ष्य उपलब्ध कराने की आमजन से अपील की है, ताकि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जा सके। दूसरी ओर, दर्ज मुकदमे की विवेचना क्षेत्राधिकारी लाइन मंजरी राव कर रही हैं। उन्होंने मृतक के परिजनों और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए हैं तथा मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। पुलिस कामजी गोंड की पूर्व बीमारी और चिकित्सकीय इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत सीओ मंजरी राव का कहना है कि जांच में पर्याप्त और ठोस साक्ष्य मिलने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। जिससे उन्हें कोर्ट में राहत न मिले। फिलहाल नामजद सभी आरोपियों के मोबाइल फोन बंद बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed