फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Electricity was cut off for hours in the name of shutdown

Ballia News: शट डाउन के नाम पर घंटों गुल रही बिजली

Sun, 20 Apr 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Electricity was cut off for hours in the name of shutdown
पूर। गौरा मदनपुरा फीडर और पहाराजपुर फीडर के लाइनमैन की लापरवाही के कारण आए दिन विद्युत आपूर्ति शटडाउन के नाम पर बाधित रहती है। पूरे दिन लाइनमैन अपना काम करते हैं। शाम होते ही शटडाउन कर घंटों बिजली बाधित रखते हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ता धनंजय तिवारी ने कहा कि जिस दिन से आंधी और बारिश आई है उसी दिन से इन लाइनमैनों की वजह से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था गड़बड़ हुई है। विद्युत अभियंता की मदद से शटडाउन के नाम पर घंटों बिजली बाधित रखते हैं। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई है। विद्युत अभियंता मनोज यादव ने बताया कि जिस दिन से तेज आंधी वह बारिश आई है। उसी दिन से विद्युत आपूर्ति थोड़ी सी गड़बड़ हुई है, लेकिन अब सुधार हो गया है। ऐसी शिकायत नहीं आएगी। वहीं अगर कोई भी विद्युत कर्मी की गलती पकड़ी जाएगी तो उनके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शाम के छह से सुबह छह बजे तक 12 घंटे के शेड्यूल में शट डाउन के नाम पर तीन घंटे तक कटौती की जा रही है। बिजली कटौती होने से आटा चक्की, वहीं गेहूं की मड़ाई प्रभावित है। पूरे दिन बिजली न रहने पर घरों में पानी की समस्या हो जाती है। अनावश्यक विद्युत कटौती से भीषण गर्मी में नौनिहाल एवं बुजुर्ग गर्मी से बिलबिला उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed