{"_id":"6aeb6b3a05519466200f47f9","slug":"electricity-theft-via-meter-tampering-at-an-industrial-premises-fir-registered-ballia-news-c-190-1-bal1002-176521-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: औद्योगिक परिसर में मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: औद्योगिक परिसर में मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
बलिया। बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बीच बैरिया तहसील मोड़ स्थित एक औद्योगिक परिसर में मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। विद्युत विभाग की संयुक्त जांच टीम ने छापेमारी के दौरान न्यूट्रल बाईपास के जरिए विद्युत ऊर्जा का इस्तेमाल किए जाने का खुलासा किया। जांच में मीटर की सभी सील टूटी मिलीं, जबकि आर और वाई फेज के न्यूट्रल लिंक भी ढीले पाए गए। टीम ने मौके से दो मीटर समेत अन्य उपकरण कब्जे में लेकर सील कर दिए। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गहन जांच की जा रही है।
मुख्य अभियंता के निर्देश पर की गई जांच
मुख्य अभियंता वितरण आजमगढ़ क्षेत्र के निर्देश पर दो नवंबर को संयुक्त जांच टीम ने बैरिया निवासी उर्मिला देवी पत्नी स्व. वशिष्ठ नारायण मिश्र के औद्योगिक परिसर की जांच की। यह कार्रवाई अधिशासी अभियंता विद्युत परीक्षण खंड बलिया अमित प्रताप सिंह पुंडीर और अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड बांसडीह शैलेश शर्मा के निर्देशन में की गई।
पीले तार और अलग स्विच से हो रहा था मीटर का संचालन
जांच के दौरान मीटर से निकलने वाला न्यूट्रल तार कटा हुआ मिला। इसमें पीले रंग का एक तार जोड़कर अलग से स्विच लगाया गया था। जांच टीम के अनुसार, इस स्विच को चालू करने पर मीटर चालू और बंद करने पर मीटर बंद हो रहा था। आगे की पड़ताल में ट्रांसफार्मर से आने वाली न्यूट्रल पट्टी सीधे औद्योगिक परिसर में पहुंचती मिली। इसके अलावा मीटर की सभी सील टूटी हुई थीं और न्यूट्रल लिंक के साथ भी छेड़छाड़ पाई गई। जांच टीम ने इन परिस्थितियों को मीटर से छेड़छाड़ कर न्यूट्रल बाईपास के जरिए बिजली चोरी किए जाने का मामला माना। मौके से दो मीटर और अन्य उपकरणों को कब्जे में लेकर सील कर दिया गया।
विज्ञापन
मौके से हटाया गया पीला तार और स्विच
अधीक्षण अभियंता इंजीनियर प्रदीप वर्मा ने बताया कि उपभोक्ता पक्ष के प्रतिनिधि ने मीटर को चालू-बंद करने में इस्तेमाल किए जा रहे पीले तार और स्विच को मौके से हटा लिया। मांगने के बावजूद उसे वापस नहीं किया गया। ऐसे में बिजली चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच टीम में सहायक अभियंता हेमवंत कुमार उपाध्याय, रंजीत यादव, अवर अभियंता शशि कपूर, प्रवर्तन दल प्रभारी उपनिरीक्षक रामनरेश यादव सहित विद्युत विभाग के अन्य कर्मचारी शामिल रहे।