फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Electricity supply of more than 150 villages stalled for 32 hours

32 घंटे से 150 से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप

Wed, 27 Oct 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply of more than 150 villages stalled for 32 hours
नगरा। जिले में निर्बाध विद्युत आपूर्ति का दावा क्षेत्र में विफल है। मंगलवार की सुबह से कटी विद्युत आपूर्ति बुधवार की शाम तक नहीं आई। इससे क्षेत्र के 150 से अधिक गांव 32 घंटे से अंधेरे में डूबे हुए हैं। विद्युत आपूर्ति कब बहाल होगी, कोई बताने वाला तक नहीं है। उपकेंद्र का मोबाइल स्विच ऑफ है तो अवर अभियंता फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में 20 घंटे निर्बाध बिजली देने और उपकेंद्रों के जर्जर मशीनों की जगह नई मशीन लगाने का दावा विद्युत उपकेंद्र नगरा पर खोखला साबित हो रहा है। उपकेंद्र के जर्जर मशीनों के ध्वस्त होने के कारण क्षेत्र के डेढ़ सौ से अधिक गांवों में मंगलवार की सुबह से विद्युत आपूर्ति बाधित है। विद्युत सप्लाई कब तक आएगी, इसे लेकर उपभोक्ताओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वहीं, महकमे के अधिकारी कर्मचारी कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं। नगरा विद्युत उपकेंद्र से लगभग 150 से अधिक गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। जब भी कोई त्योहार आता है या अधिक गर्मी पड़ती है, विद्युत आपूर्ति दगा दे जाती है और उपभोक्ता मायूस होकर रह जाते हैं। यहां के अधिकारियों की वजह से सरकार का ग्रामीण क्षेत्रों में 20 घंटे आपूर्ति का दावा खोखला साबित हो रहा है। विद्युत उपकेंद्र की मशीनों को बार-बार बदलने और नई मशीनों को लगाने के बावजूद क्षेत्र की जनता को सरकार की घोषणा के अनुसार बिजली नहीं मिल रही है। कभी लोकल फॉल्ट तो कभी मेन सप्लाई न होने का दंश यहां की जनता झेलने के लिए मजबूर है। मंगलवार को सुबह आपूर्ति थी, फिर दिनभर गायब रही। शाम को आपूर्ति आते ही विद्युत उपकेंद्र की मशीनों में तकनीकी फाल्ट होने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहा और मच्छरों के प्रकोप से लोगों की नींद हराम हो गई। बुधवार को देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed