{"_id":"681f663b3b2f7ddb940a2f24","slug":"electric-current-wreaks-havoc-two-die-in-separate-incidents-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बिजली करंट का कहर, अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत, मृतकों के घर में मातम का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बिजली करंट का कहर, अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत, मृतकों के घर में मातम का माहौल
Sat, 10 May 2025 08:15 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 10 May 2025 08:15 PM IST
सार
खेत में गिरे तार की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना के सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।हल्दी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर में शनिवार की सुबह बिजली के लोहे के पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। इलाके में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
करंट लगने से मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ट्रांसफार्मर से टूटकर अचानक खेत में गिरा तार, चपेट में आया युवक, करंट लगने से मौत
विज्ञापन
नवानगर क्षेत्र के जमुई गांव में करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। आसपास के लोग युवक को लेकर सीएचसी पहुंचे। हालांकि वहां भी चिकित्सक ने मृत लाया घोषित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पर भेज दिया है।
जमुई निवासी राहुल राजभर पुत्र शिवबचन राजभर शुक्रवार की शाम को शौच के लिए खेत में जा रहा था। एक खेत में ट्रांसफाॅर्मर से टूटकर गिरे एचटी तार की चपेट में आकर वह झुलस गया। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे गांव के कुछ लोगों ने खेत में गिरे राहुल को देखकर परिवार वालों को सूचना दी।
विज्ञापन
परिवार वाले मौके पर पहुंचे और खेत में पड़े राहुल को स्थानीय सीएचसी लेकर गए। जहां जांच के बाद डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार तार पिछले कई दिनों से गिरा हुआ था। इसमें विद्युत प्रवाहित हो रही थी, जिसकी सूचना जेई को बार-बार दी जा रही थी।
विज्ञापन
उसके बावजूद निगम के कर्मचारियों ने कोई कदम नहीं उठाया। इसके चलते राहुल की जान चली गई। थाना प्रवीण सिंह ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जांच की जा रही है।
बिजली के पोल में उतरे करंट से युवक की मौत
हल्दी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर में शनिवार की सुबह बिजली के लोहे के पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया। सुल्तानपुर गांव निवासी रवि राम (21) गांव स्थित आरओ प्लांट से पानी लेने गया था।
इसी बीच बिजली के पोल से उसका हाथ लग गया, जिसमें करंट उतरा हुआ था। रवि को पोल में चिपका देख आस-पास के लोगों ने लाठी-डंडे से छुड़ाया, तब तक उसकी हालत काफी बिगड़ गई। इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सक के यहां लेकर गये।
जहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था। पिता राजमिस्त्री का काम करते है और मां खेतों में मजदूरी करती है। इस अप्रत्याशित घटना से परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है।