फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   effect severe heat Ballia also common people are suffering due to heat wave

गर्मी के तेवर ने निकाला दम: अभी कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं, बिजली कटौती ने किया परेशान

Sun, 09 Jun 2024 05:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 09 Jun 2024 05:33 PM IST
सार

Ballia News: आने वाले तीन-चार दिनों में अभी गर्मी से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। अभी दो-तीन दिनों तक आसमान एक दाम साफ रहेगा। 12 और 13 जून को लू की भी संभावना जताई जा रही है। 14 जून से थोड़ी बारिश की संभावना दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
effect severe heat Ballia also common people are suffering due to heat wave
रेलवे स्टेशन पर धूप के कारण कम दिखी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया में शुक्रवार से ही गर्मी ने अपना तेवर फिर दिखाना शुरू कर दिया। एक बार फिर से तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह से ही भीषण गर्मी ने लोगों को घरों व प्रतिष्ठानों में कैद होने को मजबूर कर दिया। दोपहर में सड़कें सूनी हो जा रही हैं। 

विज्ञापन


उधर तेज गर्मी के बीच बदतर बिजली आपूर्ति ने भी लोगों को परेशानी में डाल रखा है। ग्रामीण क्षेत्र की बात दूर शहरी क्षेत्र में भी केबल के जलने व बार-बार ट्रिपिंग का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन


बैरिया में एक दिन पहले शुक्रवार को लाइन मैन की सड़क हादसे में मौत से लोग 24 घंटे बिजली के लिए बिलबिलाते रहे। गुरुवार को कई दिनों के बाद तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा था। लोगों को उम्मीद थी कि अब तेज गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन शुक्रवार से ही गर्मी अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को सुबह से ही तपिश भरी धूप निकल रीह है। जैसे जैसे समय आगे बढ़ता गया तापमान में वृद्धि होती जा रही है। दोपहर होते होते तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पार कर जा रहा है। गर्मी के कारण बाजारों में सन्नाटा पसर गया। 

लोग घरों व प्रतिष्ठानों में कैद हो गए। शाम होने के बाद जब उमसभरी गर्मी में कुछ कमी हुई तो लोगों ने जरूरी काम के लिए घर से बाहर कदम निकाला। उधर तेज गर्मी के बीच बदतर बिजली व्यवस्था ने भी लोगों को मुश्किलों में डाल दिया।रविवार को बैरिया विद्युत उपकेंद्र से रानीगंज देहात, ठेकहा आदि फीडर बिजली आपूर्ति में रुकावट आयी।


इसके साथ ही बार-बार की ट्रिपिंग से भी लोग परेशान हुए। अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह के हालात रहे। मधुबनी के अरुण कुमार यादव, विद्या यादव ,उपाध्यापुर के धर्मेंद्र तिवारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बार-बार की ट्रिपिंग से विद्युत चालित उपकरण बेहतर ढंग से काम नहीं करते। जिम्मेदारों को चाहिए कि सुचारु बिजली आपूर्ति को लेकर ठोस कदम उठाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed