फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   economical self dependency of woman

कौशल विकास के जरिए महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन पर हुई चर्चा

Fri, 27 Aug 2021 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
economical self dependency of woman
बलिया। मिशन शक्ति के तृतीय चरण के अंतर्गत जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को महिला उद्यमिता के विकास विषय पर वेबिनार हुआ। मुख्य अतिथि प्रो. जीएन तिवारी ने महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन पर बल दिया। इसके लिए महिलाओं के कौशल विकास की बात कही। उन्हें कृषि आधारित कुटीर और लघु उद्योग जैसे टोमेटो सॉस, पोटैटो चिप्स आदि के निर्माण के अतिरिक्त सौर ऊर्जा से चलने वाली लालटेन आदि के निर्माण को अपनाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

अध्यक्षीय संबोधन में कुलपति ने कहा कि शिक्षा और संस्कार दोनों जिस व्यक्ति में हों उसे ही शिक्षित कहा जा सकता है अन्यथा वह साक्षर तो हो सकती है, किंतु शिक्षित नहीं मानी जाएगी। उन्होंने नारी के उच्छृंखलता रहित रहन-सहन, वेशभूषा, हावभाव पर बल दिया। कहा कि नारी का व्यक्तित्व समाज को एक नई दिशा प्रदान कर सकता है और इसमें विश्वविद्यालय की एक महत्वपूर्ण भूमिका है। विश्वविद्यालय के शैक्षणिक निदेशक डॉ. गणेश कुमार पाठक ने कहा कि मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की हर क्षेत्र में प्रगति के साथ समाज की मुख्य धारा में सम्मिलित करना है। बता दें कि मिशन शक्ति के तहत 25 अगस्त को एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसके विजेताओं में प्रीति सिंह, अभिनव दुबे, हरीश यादव, संजना सिंह, अदिति सिंह ने भी वेबिनार में अपने विचार रखें। संचालन डॉ. अपराजिता उपाध्याय, अतिथि स्वागत डॉ. सुचेता प्रकाश, विषय प्रवर्तन नेहा विशेन तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मनीषा सिंह द्वारा किया गया। इसमें डॉ. प्रतिभा त्रिपाठी, डॉ रामकृष्ण उपाध्याय, डॉ गौरीशंकर द्विवेदी, डॉ अरविंद नेत्र पांडेय, डॉ. अशोक सिंह, डॉ. निशा राघव, डॉ. रामशरण पांडेय, डॉ. जैनेंद्र पांडेय, डॉ. अमलदार नीहार, डॉ. शैलेंद्र राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed