{"_id":"6aa44b21978582415c0a5e84","slug":"rbsk-mobile-team-vehicles-had-been-grounded-for-a-year-instructions-for-operations-issued-now-ballia-news-c-190-1-ana1001-172636-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: आरबीएसके की मोबाइल टीमों के पहिए एक साल से थमे, अब संचालन के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: आरबीएसके की मोबाइल टीमों के पहिए एक साल से थमे, अब संचालन के निर्देश
विज्ञापन
बलिया। राज्यमंत्री चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मयंकेश्वर शरण सिंह ने वाहनों का संचालन तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।
बच्चों की स्वास्थ्य जांच और उपचार के लिए गांवों व स्कूलों तक पहुंचने वाली स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीमों की फील्ड विजिट करीब एक साल से प्रभावित है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) समेत अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों में लगी गाड़ियों का संचालन 20 जुलाई 2025 से बंद है।
आरबीएसके के तहत 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों की स्वास्थ्य जांच, बीमारियों की पहचान और उपचार के लिए टीमें स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचती हैं। वाहनों के संचालन पर असर पड़ने से इनकी नियमित फील्ड गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। मंत्री ने जिलाधिकारी, सीएमओ और सीडीओ को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पत्र में अधिकारियों के बीच कथित कमीशन विवाद के चलते वाहन संचालन बंद होने की जानकारी का भी उल्लेख है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
इधर, आरबीएसके के लिए वाहन संचालन को लेकर टेंडर प्रक्रिया चल रही है। 13 फर्मों ने टेंडर डाला था, जिनमें चार फर्मों को समिति ने योग्य पाया। बताया जा रहा है कि दो माह से फाइल सीडीओ की संस्तुति के लिए लंबित थी और चार दिन पूर्व बिना आदेश के सीएमओ कार्यालय लौट आई। सीएमओ डॉ. अभय नारायण राय ने बताया कि तकनीकी खामी के कारण प्रक्रिया में देरी हुई है। इसे ठीक कर टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी।