फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Durga Puja will be monitored through CC cameras and drones

Ballia News: सीसी कैमरे, ड्रोन से होगी दुर्गा पूजा की निगरानी

Tue, 01 Oct 2024 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Durga Puja will be monitored through CC cameras and drones
बलिया। जनपद में दुर्गा पूजा व दशहरा मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस के अधिकारियों ने कमर कस ली है। जिले में 638 पूजा-पंडालों में दुर्गा पूजा होगी। सभी पंडालों की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होंगी। संदिग्ध क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से पूजा व मेले में आने जाने वालों लोगों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी। मेले में दर्शनार्थियों की सुरक्षा के साथ पीएसी, पुलिस, क्यूआरटी के अतिरिक्त होमगार्ड, पीआरडी के जवानों को ट्रेंड किया जा रहा है। शोहदों को पकड़ने के लिए महिला पुरुष जवान सादे वर्दी में मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन

दशहरा मेले और दुर्गापूजा के दौरान माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं होगी। त्योहार के समय भीड़भाड़़ वाले स्थानों पर शोहदों से निपटने के लिए महिला बीट अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। सभी थाना क्षेत्र की महिला बीट अधिकारियों को त्योहार को लेकर दिशा निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि दुर्गा पूजा के दौरान स्थापित होने वाली मूर्तियों का भौतिक सत्यापन व मूर्तिकारों का सत्यापन कराया जाए। समस्त नोडल अधिकारी एवं थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थापित होने वाली दुर्गा प्रतिमा के पंडालों का निरीक्षण, क्षेत्र के आयोजकों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग कर त्योहार सकुशल संपन्न कराने के लिए निर्देशित किया। सभी नोडल अधिकारियों को प्रतिदिन अपने-अपने क्षेत्र में दुर्गा पंडाल का भ्रमण करना है। जुलूस एवं विसर्जन से संबंधित मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और सकुशल आवागमन के लिए यातायात व्यवस्था बनाए रखेंगेे।
विज्ञापन

महिला बीट अधिकारियों को दी जिम्मेदारी

जिले के सभी थानों पर तैनात महिला बीट अधिकारियों व जवान क्षेत्र में पड़ने वाले स्कूल, कॉलेज आदि में जाकर महिला सुरक्षा, साइबर अपराध के प्रति जागरूक करेंगे। बीट जवान व अधिकारी सभी दुर्गा पंडालों के आयोजकों से संपर्क कर सूचना संकलित करने के साथ त्योहार में भीड़ वाले स्थानों पर भ्रमणशील रहकर अराजक तत्वों पर नजर रखेंगे। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बीट क्षेत्र में स्थापित कैमरों को चेक करेंगे व संवदेनशील स्थानों को चिह्नित कर कैमरे लगवाएंगे। भीड़ वाले स्थानों पर चेकिंग कर शोहदों पर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा पंडालों में कनेक्शन के लिए प्रेरित करेंगे लाइनमैन

बलिया। नवरात्र शुरू होने वाला है। शहर सहित ग्रामीण इलाकों में पूजा पंडालों को भी स्वरूप देने का भी कार्य कारीगर कर रहे हैं।
पूजा पंडाल के लिए अस्थायी बिजली कनेक्शन लेना अनिवार्य होता है। इसके लिए बिजली निगम ने पूजा कमेटियों से संपर्क करने के लिए लाइनमेन को लगाया है। वे कमेटी के सदस्यों को अस्थायी कनेक्शन लेने के साथ ही सुरक्षा मानकों के बारे में भी बताएंगे। निगम के अनुसार अभी एक भी कमेटी ने आवेदन नहीं किया है। जिले में 638 पूजा पंडाल स्थापित होते हैं। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय नरेंद्र प्रकाश ने बताया कि पंडालों को अस्थायी कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा। इसके लिए आवेदन विद्युत निगम के कार्यालय पर देना होगा। लाइनमैन कमेटी के पदाधिकारियों से मिलकर कनेक्शन के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed