फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Doob Kshetra me makan

प्रशासन की उदासीनता से ही डूब क्षेत्र में बनते हैं मकान

Sun, 24 Apr 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Sun, 24 Apr 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Doob Kshetra me makan
अंबेडकरनगर के भीटी क्षेत्र में इस तरह सूखी पड़ी विसुही नदी। - फोटो : अमर उजाला
नदियों के डूब क्षेत्र के काफी हिस्सों पर लोगों ने रिहायशी आवास बनाकर वहां अतिक्रमण कर रखा है। आलम यह है कि नगर के महावीर घाट, काशीपुर सहित नगर से सटे कई गांवों में सैकड़ों लोगों ने डूब क्षेत्र में पक्के मकान बना लिये हैं।
विज्ञापन


डूब क्षेत्र में बने रिहायशी आवास बाढ़ के दिनों में प्रशासन के लिए सिरदर्द बने रहते हैं। वहीं लोग इसके लिए जिला प्रशासन को ही जिम्मेदार मानते हैं।  नगर के दक्षिणी क्षेत्र का अधिकतम हिस्सा डूब क्षेत्र में आता है।
विज्ञापन


लेकिन बाहर से आने वाले लोग सस्ती जमीन मिलने से वहां मकान बना लेते हैं। और  जिला प्रशासन अपनी आंखे मूंदे रहता है। लेकिन बाढ़ के दिनों में डूब क्षेत्र में पानी भर जाने से प्रशासन के साथ ही यहां रहने वाले लोगों के लिए बड़ी समस्या उत्पन्न हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में भी डूब क्षेत्र में धड़ल्ले से रिहायशी आवास बनाए जा रहे हैं। और प्रशासन  उदासीन बना रहता है। इसी का परिणाम है कि आज नगर से सटे महावीर घाट, काशीपुर, बेदुआ, विजयीपुर, हैबतपुर आदि क्षेत्रों के डूब क्षेत्र में सैकड़ों पक्के मकान बनकर तैयार हैं, और आगे भी यह प्रक्रिया जारी है।


बाढ़ के दिनों में बचाव के लिए लोग जिला प्रशासन से गुहार लगाते हैं। यदि समय रहते प्रशासन और आम लोग चेत जाते तो बाढ़ के दिनों में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed