फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Displeasure by not having to build college

महाविद्यालय का निर्माण नहीं होने से नाराजगी

Sun, 26 Jun 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया Updated Sun, 26 Jun 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Displeasure by not having to build college
नाराजगी जताते हुए मंगल पांडेय विचार मंच के संयोजक गणेश सिंह। - फोटो : balia
पिछले एक दशक से निर्माणाधीन  शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय नगवां का निर्माण कार्य अब तक पूरा न होने पर मंगल पांडेय विचार मंच के सदस्यों ने नाराजगी जताई है। रविवार को  नगवा ढाले पर मंच की हुई बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष कृष्णकांत पाठक ने कहा कि कार्यदायी संस्था  निर्माण निगम कार्य में काफी लापरवाही बरत रहा है। जिसके कारण महाविद्यालय की पांच सौ से अधिक छात्राएं स्मारक समिति के एक ही कमरे में अध्ययन करने को विवश हैं। जबकि शासन से निर्माण के लिए धन अवमुक्त कराया जा चुका है।
विज्ञापन


श्री पाठक ने कहा कि गर्मियों में अवकाश के बाद एक जुलाई से महाविद्यालय खुल जाएगा। बावजूद कार्यदायी संस्था और जिला प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। इसके लिए आगामी चार जुलाई को मंच का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपेगा। साथ ही निर्माण में तेजी लाने की मांग करेगा। इस मौके पर गणेश सिंह, दयानंद मिश्र, अंजनी सिंह, पन्नालाल गुप्ता, प्रधान विमल पाठक, बब्बन विद्यार्थी, अन्नपूर्णानंद तिवारी, मोहन सिंह, पूर्व जिपंस अरूण सिंह, डा. सुरेश चंद्र, अख्तर अली, अजीत पाठक, प्रियंबद दूबे, शिनाथ यादव, डा. राजेश प्रसाद आदि मौजूद रहे। मंच ने 11 जुलाई को क्लीन यूपी, ग्रीन यूपी कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर 10 जुलाई को शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव में पौधरोपण करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed