फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Difficulty in getting justice under the provisions of BNS: Ramashankar

बीएनएस के प्रावधानों से न्याय मिलने में कठिनाई: रमाशंकर

Fri, 03 Apr 2026 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Difficulty in getting justice under the provisions of BNS: Ramashankar
सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर। - फोटो : 1
बांसडीह। लोकसभा सलेमपुर के सपा सांसद रमाशंकर राजभर ने शुक्रवार को बांसडीह में वार्ता के दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के फैसले उद्योगपतियों के हित में लिए जा रहे हैं। जबकि आम जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार विफल है। भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं में ऐसे प्रावधान किए गए हैं, जिससे पीड़ितों को न्याय मिलने में कठिनाई होगी। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है कि पीड़ित ही परेशान होगा और दोषी घूमते नजर आएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने संसद की कार्यवाही पर भी सवाल उठाया। कहा कि आमतौर पर प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले सांसदों को सूचना दी जाती है, लेकिन इस बार अचानक कम समय में संबोधन कर भ्रम की स्थिति पैदा की गई। उन्होंने क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जगह-जगह बिजली के तार लटक रहे हैं। जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। मैंने कई बार जिलाधिकारी और बिजली निगम के अधिकारियों को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने, ट्रिपिंग रोकने और नई बस्तियों में विद्युतीकरण की जरूरत है। गंगा और घाघरा नदी से जुड़े बांसडीह, सिकंदरपुर व बेल्थरा रोड क्षेत्र हर साल बाढ़ की चपेट में आते हैं। लेकिन कोई तैयारी नहीं की गई है। कहा कि कई सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है। बांसडीह सीएचसी पर एक्स-रे मशीन खराब होने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed