फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Diarrhoea se 2 ki maut

डायरिया से दो की मौत, कई की हालत बिगड़ी

Tue, 30 Aug 2016 08:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Tue, 30 Aug 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
Diarrhoea se 2 ki maut
dsf - फोटो : getty images
क्षेत्र के परिवां मिलकनवा गांव में बाढ़ के बाद संक्रामक बीमारियों का प्रकोप शुरू हो गया है। दो दिन में कई बच्चे और वृद्ध इस बीमारी की चपेट में आ गए हैं। पिछले चौबीस घंटे के दौरान नरहीं और फेफना में डायरिया से दो लोगों की मौत हो गई। बाढ़ के बाद संक्रामक बीमारियों की बाढ़ की आशंक ा से लोगों में दहशत है। 
विज्ञापन



फेफना क्षेत्र के मिलकनवा निवासी सतराम (50), नीतू (15) मीना (07), अश्विनी (07) एवं पिंकू सहित अन्य कई बच्चे बाढ़ के बाद संक्रामक बीमारी डायरिया के चपेट में आ गए हैं। जिसका इलाज सीएचसी और जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। इसी बीच मंगलवार को डायरिया से बीमार चल रहे 78 वर्षीय वृद्ध रामपति चौहान की मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव में डायरिया के कारण दहशत का माहौल है। विभाग अब भी इस संक्रामक बीमारी से इनकार कर रहा है। यदि विभाग इसी तरह उदासीन बना रहा तो स्थिति काफी भयावह हो सकती है। नरहीं संवाददाता के मुताबिक, नरहीं गांव निवासी 18 वर्षीय गोलू पुत्र रमेश राय की डायरिया से सोमवार की देर शाम इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं क्षेत्र में संक्रामक बीमारियां फैलने लगी है। जिससे क्षेत्र के लोगों में दहशत है। इस बाबत सीएमओ डा. पीके सिंह ने बताया कि मिलकनवा में डायरिया फैलने की जानकारी नहीं है। यदि इस तरह का मामला है तो जल्द ही स्वास्थ्य टीम गांव में भेजकर उसकी जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed