फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   desh ke aadarsh hain do. ambedakar Dr. country are the norm. Ambedkar

देश के आदर्श हैं डॉ. अंबेडकर

Thu, 14 Apr 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया Updated Thu, 14 Apr 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
 desh ke aadarsh hain do. ambedakar Dr. country are the norm. Ambedkar
कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर संस्थान में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते भाजपा सांसद भरत सिंह और अन्य
संविधान रचयिता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। नगर सहित ग्रामीणांचलों में पार्टी कार्यालयों, सामाजिक प्रतिष्ठानों तथा विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान आयोजित गोष्ठियों में उन्हें हर भारतीय के लिए आदर्श पुरुष बताया गया।
विज्ञापन


भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा बोधिसत्व भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। भाजपा सांसद भरत सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अंबेडकर संस्थान में बाबा साहब को माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
विज्ञापन


कहा कि भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. अंबेडकर ने संविधान का निर्माण कर भारतीय नागरिकों को लोकतांत्रिक जीवन यापन का अधिकार दिलाया। इस मौके पर पूर्व विधायिका मंजू सिंह, नागेंद्र पांडेय, कुंवर अरूण सिंह, अरूण सिंह रवि राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वांचल लोकतांत्रिक मोर्चा पीडीएफ ने जयंती पर डॉ. अंबेडकर ने याद किया। संयोजक सुजीत सिंह ने कहा लोकतंत्र की रक्षा में बाबा साहेब के योगदान को देश कभी नहीं भूलेगा। इस दौरान दरोगा राम, आनंद सिंह, राणा प्रताप सिंह, श्री अशोक सिंह रहे।

उधर भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई की बैठक कैंप कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष नकूल चौबे की अध्यक्षता में हुई। चौबे ने कहा कि अंबेडकर देश के महान रत्न में से एक है। इस अवसर पर दीपचंद्र चौरसिया, सुरेंद्र सिंह, सरदार सुरजीत सिंह, तारकेश्वर वर्मा उपस्थित रहे।

बेल्थरारोड : अखिल भारतीय धोबी महासंघ के तत्वावधान में चौकिया मोड स्थित संत गाडगे नगर में जयंती पर महासंघ के जिलामंत्री अखिलेश कन्नौजिया ने डा. अंबेडकर के बहुआयामी व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा की गई।

इस मौके पर मनोज कन्नौजिया, विजय कुमार, अमलेश कुमार, मंगेश कन्नौजिया रहे। बांसडीह: बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती पर गुरुवार को कचहरी स्थित डाक बंगला परिसर में विचार गोष्ठी आयोजित हुई।

पूर्व आईएएस मधुकर द्विवेदी और पूर्व डीजीपी शिव प्रसाद राम ने कहा कि आज के परिवेश में बाबा साहेब को समझने की जरूरत है।  इस मौके पर एसडीएम अरविंद कुमार राय, तहसीलदार हीरालाल, रणविजय सिंह, डा. हरिमोहन सिंह रहे।  


रसड़ा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अधीक्षक डा. वीरेंद्र शुक्ल ने कहा कि भीमराव अंबेडकर का राष्ट्र के प्रति योगदान अतुलनीय है। इस मौके पर आरएस  गौतम, शैलेश सिंह, पीसी भारती, भगत सिंह, जेके अंसारी आदि रहे।

रामगढ़ : प्राथमिक विद्यालय  बेलहरी के प्रांगण में गुरुवार को भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान अनिल सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed