फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Derailed goods train near Fafna station

फेफना स्टेशन के समीप डिरेल हुई मालगाड़ी

Wed, 17 Feb 2021 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Derailed goods train near Fafna station
फेफना रेलवे स्टेशन के समीप डिरेल हुए मालगाड़ी। - फोटो : BALLIA
बलिया। फेफना रेलवे ट्रैक दोहरीकरण के बाद बुधवार को दोपहर तीन बजे फेफना रेलवे स्टेशन के समीप मालगाड़ी पटरी से उतर गई। सौभाग्य की बात ये है कि तीन बार पटरी से ट्रेन उतरने के बाद भी कोई जन-धन की क्षति नहीं हुई।
विज्ञापन

जनवरी माह की अंतिम तारीख को फेफना से बलिया के लिए नई रेल पटरी पर रेलवे के उच्चाधिकारियों के देख-रेख में ट्रायल पूरा हुआ। लेकिन तीन फरवरी को फेफना जंक्शन के पश्चिमी केबिन के पास स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पटरी से उतर गई। जिसे तीन घंटे के बाद ठीक कर रवाना किया गया। पांच फरवरी को जंक्शन के पूर्वी केबिन के पास एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। फिर बुधवार को भी एक गिट्टी लदी मालगाड़ी पश्चिमी केबिन के पास रेल पटरी से उतर गई। जिससे फेफना रसड़ा रोड दो घंटे तक जाम हो गया। पास में ही दोहरीकरण का कार्य कर रहे अभियंता और कर्मचारियों ने तुरंत ठीक कर दिया। रेलवे अधिकारी मालगाड़ी के पटरी से उतरने की किसी घटना को नकार रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed