फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Department should expedite revenue collection- DM

Ballia News: राजस्व वसूली में तेजी लाएं विभाग- डीएम

Sat, 09 May 2026 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Department should expedite revenue collection- DM
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में कर-करेतर वित्त एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को राजस्व वसूली में तेजी लाने तथा लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन विभागों को अभी शासन स्तर से नया लक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है, वे पिछले वर्ष निर्धारित लक्ष्य के अनुसार कार्य करते हुए राजस्व वसूली सुनिश्चित करें। उन्होंने वाणिज्य कर विभाग को लक्ष्य के सापेक्ष वसूली करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग अपने वार्षिक लक्ष्य को मासिक लक्ष्य में विभाजित कर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। जिलाधिकारी ने मानकों के विपरीत संचालित हो रहे ईंट-भट्टों की जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें बंद कराने के निर्देश दिए। कहा कि जहां निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, वहां स्थिति को यथावत रखा जाए। जिलाधिकारी ने अन्नपूर्णा भवन निर्माण के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में उपयुक्त भूमि चिह्नित करने का निर्देश दिया। कहा कि एक सप्ताह के भीतर अभियान चलाकर अच्छी एवं उपयुक्त जमीन का चयन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, सीआरओ त्रिभुवन, एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा व समस्त एसडीएम मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed