फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Demand for transparency in NEET, protest

Ballia News: नीट में पारदर्शिता की मांग, धरना

Sat, 25 Jul 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Demand for transparency in NEET, protest
रसड़ा कस्बा के गांधी पार्क में नीट परीक्षा में पारद​र्शिता की मांग को लेकर धरना पर सपा नेता मान
रसड़ा। नगर के गांधी पार्क के प्रांगण में सपा नेता एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मान सिंह सेंगर ने अपने समर्थकों के साथ नीट परीक्षा में पारदर्शिता की मांग को लेकर चल रहा अनशन शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। मान सिंह सेंगर ने कहा कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल के लिए नहीं है बल्कि देश के लाखों छात्रों और अभिभावकों की आवाज बुलंद करने के लिए शुरू किया गया है। उन्होंने मांग की कि नीट परीक्षा में हुई अनियमितता की निष्पक्ष जांच हो। इसके साथ-साथ परीक्षा प्रणाली में सुधार किया जाए। नैतिकता के आधार पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि 25 जुलाई को 12 बजे दिन में अनशन समाप्त होगा। उसके बाद गांधी पार्क से ही तहसील परिसर तक पद यात्रा निकाली जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अनशनकारियों का मेडिकल चेकअप किया। इस मौके पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दिलीप सिंह, प्रकाश भारती, सतवंत सिंह, अजीत तिवारी, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed