{"_id":"576c27494f1c1b0f32b48143","slug":"dcm-jeep-clashed-two-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम जीप से भिड़ी, दो मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम जीप से भिड़ी, दो मरे
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
Updated Thu, 23 Jun 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेफना थाना क्षेत्र के तीखा गांव के समीप गुरुवार की अपरान्ह डीसीएम और जीप की जोरदार टक्कर में जीप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि युवती समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।
गुरुवार की दोपहर फेफना की ओर से डीसीएम चितबड़ागांव की तरफ जा रही थी। जैसे ही वह तीखा गांव के समीप पहुंची कि उसका अगला टायर अचानक फट गया। जिससे वह असुंतलित होकर सवारियों से लदी जीप में टकरा गई। टक्कर इतना जबरदस्त थी कि अज्ञात जीप चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि सुखपुरा थाना क्षेत्र के हनुमानगंज निवासी सुभाष (58), रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के जाम गांव निवासी कुसुम वर्मा (25) पुत्री अरुण वर्मा, सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के पछुहारी निवासी राज (10) पुत्र रंजीत वर्मा, अज्ञात डीसीएम चालक तथा नगरा थाना क्षेत्र के नगरा निवासी रानी वर्मा(22) पुत्री विश्वकर्मा वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां रानी वर्मा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।