फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DCM Jeep clashed, two dead

डीसीएम जीप से भिड़ी, दो मरे

Thu, 23 Jun 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया Updated Thu, 23 Jun 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
DCM Jeep clashed, two dead
- फोटो : Demo pic
फेफना थाना क्षेत्र के तीखा गांव के समीप गुरुवार की अपरान्ह डीसीएम और जीप की जोरदार टक्कर में जीप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि युवती समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन


गुरुवार की दोपहर फेफना की ओर से डीसीएम चितबड़ागांव की तरफ जा रही थी। जैसे ही वह तीखा गांव के समीप पहुंची कि उसका अगला टायर अचानक फट गया। जिससे वह असुंतलित होकर सवारियों से लदी जीप में टकरा गई। टक्कर इतना जबरदस्त थी कि अज्ञात जीप चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि सुखपुरा थाना क्षेत्र के हनुमानगंज निवासी सुभाष (58), रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के जाम गांव निवासी कुसुम वर्मा (25) पुत्री अरुण वर्मा, सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र  के पछुहारी निवासी राज (10) पुत्र रंजीत वर्मा, अज्ञात डीसीएम चालक तथा नगरा थाना क्षेत्र के नगरा निवासी रानी वर्मा(22) पुत्री विश्वकर्मा वर्मा  गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां रानी वर्मा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed