फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Darbhanga-Delhi 12 hours, Dadar Central reached 9 hours late

Ballia News: दरभंगा-दिल्ली 12 घंटे, दादर सेंट्रल 9 घंटे देरी से पहंुची

Mon, 16 Jun 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Darbhanga-Delhi 12 hours, Dadar Central reached 9 hours late
बलिया। यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही समर स्पेशल ट्रेनें चार से 12 घंटे देरी से चल रही हैं। स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में यात्री गर्मी में परेशान हो रहे हैं। प्लेटफाॅर्म पर लगे वाटर कूलर ठंडा पानी नहीं दे रहे हैं। दरभंगा-दिल्ली समर स्पेशल 12 घंटे व दादर सेंट्रल ट्रेन 9 घंटे देरी से पहंुची।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर रविवार को 04011 दरभंगा- दिल्ली समर स्पेशल छह बजे सुबह की जगह शाम छह बजे के बाद 12 घंटे विलंब से पहुंची। सुबह से ट्रेन पकड़ने आए यात्री गर्मी व लू के बीच प्लेटफाॅर्म पर दिनभर परेशान रहे। 04606 कटरा-गुवहाटी रात 11 बजे की जगह सुबह 10 बजे के बाद 12 घंटे से अधिक विलंब से आने की घोषणा होती रही। परिवार के साथ यात्रा करने वाले बारी-बारी से रतजगा करने के मजबूर हुए।
विज्ञापन

04029 मुजफ्फरपुर- आनंद बिहार 8 घंटे, 04057 सहरसा -न्यू दिल्ली स्पेशल 7.40 घंटे, 01025 दादर सेंट्रल- बलिया स्पेशल 9 घंटे, 09526 नाहरालगुन - हापा समर स्पेशल 5 घंटे, 04073 जोगबनी- आनंद बिहार टर्निमल चार घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय पर ट्रेन पकड़ने के लिए दूर दराज से लोग सुबह ही प्लेटफाॅर्म पर पहुंच जा रहे हैं। पहुंचने पर ट्रेन चार से 12 घंटे विलंब की होनेे पर चाहकर भी वापस नहीं लौट पा रहे थे। स्टेशन अधीक्षक सुनील सिंह ने कहा कि कुछ स्पेशल ट्रेनें ब्लॉक के कारण विलंब से चल रही है। गर्मी को देखते हुए यात्री सुविधा का विशेष ध्यान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed