फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Thousands of cash including cash from two houses

दो घरों से नकदी समेत हजारोें की चोरी

Wed, 20 Sep 2017 11:32 PM IST
ballia
ballia Updated Wed, 20 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Thousands of cash including cash from two houses
theft - फोटो : amarujala
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरों ने दो घरों में घुस कर नकदी समेत हजारों रुपये के सामान पर चुरा लिए। चोरों ने जाग होने पर शिक्षा प्रेरक युवती को मारपीट कर घायल कर दिया। तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


रतसर प्रतिनिधि के अनुसार,  गड़वार थाना क्षेत्र  के रतसर कस्बा निवासी राजेश बारी का पूरा परिवार मंगलवार की रात सो रहा था। मध्यरात्रि के करीब घर में खटर पटर की आवाज से एक कमरे में सो रही राजेश बारी की बड़ी पुत्री शिक्षा प्रेरक प्रियंका (सोनी) की नींद टूट गई। वह कमरे से बाहर निकली तो चोर से सामना हो गया। उसके चिल्लाने पर एक चोर ने उसके सिर पर डंडे से प्रहार कर उसे घायल कर दिया और मुख्य दरवाजा खोल भाग गये। चोर एक हैंड बैग में रखे 55 हजार नकदी और दूसरे बैग में रखे एक तोला वजन का सोने का चेन चुरा ले गए। सोनी का कहना है कि चोरों की संख्या दो थी। सोनी की मां सुनैना देवी ने बताया कि बीटीसी में सोनी के एडमिशन के लिए वह पैसा जुटा रही थी और सारा पैसा वह हैंडबैग में रखा था।
विज्ञापन

भीमपुरा प्रतिनिधि के अनुसार, थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव निवासी संतोष राजभर खाना खाने के बाद गर्मी के चलते अपने परिवार के साथ घर के बाहर दरवाजे पर सोए हुए थे। रात में चोरों ने नकब लगाकर घर में प्रवेश किया और बॉक्स का ताला तोड़कर उसमें रखे कन फुल, मंगलसूत्र, अंगूठी, छागल सहित साड़ी आदि हजारों के सामान चुरा लिए। संतोष जब भोर में करीब तीन बजे उठे तो अंदर सभी सामान बिखरे देख भौंचक रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद संतोष राजभर के तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed