फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   thief shot dead of girl

चोर ने युवती को मारी गोली, गंभीर

Sun, 25 Sep 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया Updated Sun, 25 Sep 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र सीताकुंड गांव स्थित एक घर में शनिवार की रात एक चोर घुस गया था। इसी बीच घर में सो रही एक युवती की नींद खुल गई। शोर मचाने पर चोर ने युवती के ऊपर तमंचे से फायर कर दिया। जब तक घर के लोग कुछ समझ पाते चोर मौके से भागने में सफल रहा।
विज्ञापन


आनन-फानन में घर वाले घायल युवती को जिला  अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख वाराणसी के लिए  रेफर कर दिया।क्षेत्र के सीताकुंड गांव निवासी रामविलास कमकर के घर  में शनिवार की देर रात करीब साढ़े बारह बजे एक चोर घुस गया। आहट पाकर  रामविलास की 22 वर्षीय पुत्री सबिता जग गई। यहां तक की चोर को  पकड़ कर शोर मचाना भी शुरू कर दिया। जब तक घर के अन्य सदस्य कुछ समझ पाते चोर ने तमंचे से युवती के ऊपर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन


जिससे युवती को जंघे में  गोली लग गई और लहूलुहान होकर गिर गई। मौका पाकर चोर वहां से भाग निकला। सविता  करीब दो साल से सिलाई करने व सिखाने कार्य कर रही है। वहीं युवती के पिता रामविलास जिले से बाहर रहकर राजमिस्त्री का काम करते है। सूचना पर मौके पर  पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लेकर मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस  को घटना की तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed