{"_id":"58581d5c4f1c1b1b64e3942a","slug":"the-old-woman-young-man-s-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने की वृद्धा की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने की वृद्धा की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
Updated Mon, 19 Dec 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भीमपुरा थाना क्षेत्र के मिठनुवा गांव में सोमवार को एक वृद्धा का घर में ही शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की तो हत्या का मामला सामने आया। वृद्धा की पुत्री शकुंतला देवी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। हैरत कि बात तो यह है कि खुद को रिश्तेदार बताकर शुक्रवार को वृद्धा को अपने साथ ले जाने वाले युवक ने ही सोमवार को फोन कर हत्या और शव दिपाने की जगह बताई । फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
थाना क्षेत्र के मिठनुवा निवासी देवेंद्र यादव की चाची रजवतिया देवी (85) घर पर रहती थी। शुक्रवार की सुबह बाइक सवार एक अज्ञात व्यक्ति देवेंद्र यादव के घर आया तथा खुद को वृद्धा का रिश्तेदार बताते हुए साथ लेकर चला गया।
उस समय देवेंद्र की तेरह वर्षीय पुत्री पूजा घर पर थी। उसके पूछने पर उक्त युवक ने अपना मोबाइल नंबर दिया और कहा कि इसी नंबर पर बात कर अपनी दादी का हाल चाल ले लेना। शाम में जब देवेंद्र घर पहुंचा तो लड़की ने पूरी बात बताई। इस पर उसने अपने सभी रिश्तेदारों को फोन से बातचीत की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। जब युवक द्वारा दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो वह टाल मटोल जवाब देने लगा। इस पर देंवेंद्र ने शनिवार को इसकी सूचना भीमपुरा पुलिस को दी। पुलिस भी मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। लेकिन सोमवार की सुबह 05.42 बजे अज्ञात व्यक्ति ने गांव के ही एक युवक दिनेश यादव को फोन पर बताया कि मैंने देवेंद्र की चाची की हत्या कर उसकी लाश उसके घर के ओसारे में धान के ढेरों के पीछे छुपा दिया है। इसकी सूचना दिनेश ने तुरंत देवेंद्र को दे दी। देवेंद्र ने मौके पर जाकर देखा तो वही उसकी चाची की लाश खून से लथपथ पड़ी हुई है। तब वह इसकी सूचना भीमपुरा पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंचे रसड़ा क्षेत्राधिकारी श्रीराम, थानाध्यक्ष राजनाथ यादव ने मामले की छानबीन शुरू कर दी।