{"_id":"57e2c53b4f1c1b0222a829d6","slug":"the-dirty-picture-maker-youth-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘डर्टी पिक्चर’ बनाने वाला युवक गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘डर्टी पिक्चर’ बनाने वाला युवक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
Updated Wed, 21 Sep 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्राओं की फोटो खींचकर उसे डर्टी पिक्चर में बदलकर व्हाट्स अप और फेसबुक में वायरल करने की धमकी देकर पैसा वसूलने का एक सनसनीखेज मामला मंगलवार की देर शाम प्रकाश में आया। इस मामले में पुलिस ने छात्राओं के परिजनों की शिकायत पर कस्बा स्थित पंचमंदिर मुहल्ले से एक युवक को गिरफ्तार कर संबंधित धारा में चालान कर दिया। युवक के पास से एक लैपटॉप और मोबाइल बरामद किया गया।
शिकायत के अनुसार कस्बा निवासी अंकुर गुप्त काफी दिनों से स्कूल जाती छात्राओं की फोटो खींचता रहता था। उस वक्त छात्राओं ने कई बार इसका विरोध किया। लेकिन अंकुर पर कोई असर नहीं पड़ा। इसके बाद अंकुर ने छात्राओं की फोटो से छेड़छाड़ कर उसे अश्लील बनाया फिर उन छात्राओं को दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। वह छात्राओं से कहता था कि पांच हजार रुपये दो, नहीं तो तुम्हारी फोटो वायरल कर दूंगा। अंकुर ने ऐसा कई छात्राओं के साथ किया। इसके बाद छात्राओं ने अपने-अपने परिजनों को इसके बारे में बताया।
इस पर परिजनों ने इसकी शिकायत एसपी प्रभाकर चौधरी से की। प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर प्रभारी कोतवाल डीके चौधरी ने कस्बा स्थित पंचमंदिर मुहल्ले के पास छापा मारकर अंकुर गुप्त को गिरफ्तार कर चालान किया। इसके साथ ही उसके पास से ब्लैकबेरी मोबाइल और लैपटॉप बरामद किया गया है। कोतवाल डीके चौधरी ने बताया कि लड़कियों की शिकायत पर अंकुर को गिरफ्तार संबंधित धारा में चालान किया गया है।