फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Teenage death due to abortion, burglary hidden funeral

गर्भपात से किशोरी की मौत, चोरी छिपे अंत्येष्टि

Wed, 27 Sep 2017 11:04 PM IST
ballia
ballia Updated Wed, 27 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Teenage death due to abortion, burglary hidden funeral
लाश जलाने वाली जगह पर जांच करती फारेंसिक टीम । - फोटो : ballia
 थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की देर शाम एक किशोरी की मौत के मामले को लेकर हड़कंप मच गया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए परिजनों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का प्रेम-प्रसंग गांव के ही किसी युवक के साथ था। प्रेमी युगल का अवैध संबंध होने के कारण किशोरी गर्भवती हो गई। जब इसकी जानकारी किशोरी के परिवार वालों को हुई तो लोक लाज के भय से वे 25 सितंबर को किशोरी को लेकर गांव के बगल स्थित एक झोलाछाप महिला चिकित्सक के यहां गर्भपात कराने पहुंचे। जहां चिकित्सक ने गर्भपात तो करा दिया। लेकिन किशोरी की हालत बिगड़ गई और ंमंगलवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। किशोरी के परिवार वालों ने भय से किशोरी का अंतिम संस्कार गांव के ही पोखरे पर कर दिया।
विज्ञापन


इसी बीच किसी ने यूपी 100 पुलिस को घटना की सूचना दे दी। सूचना पर पुलिस पोखरे पर पहुंची और वहां जांच पड़ताल की। साथ ही इस मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। बांसडीह सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता का कहना है कि किशोरी के पेट में दर्द था। जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed