फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Theft at a confectionery and dairy shop

Rishikesh News: कन्फेक्शनरी और डेयरी की दुकान में चोरी

Thu, 10 Sep 2026 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Theft at a confectionery and dairy shop
ऋषिकेश। देहरादून रोड स्थित कन्फेक्शनरी की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली। इसके बाद चोरों ने पास ही स्थित एक डेयरी की दुकान को भी निशाना बनाया और वहां रखी रेजगारी लेकर फरार हो गए। एक ही रात में लगातार दो दुकानों में हुई चोरी की वारदात से व्यापारियों में चिंता बढ़ गई है। मंगलवार रात करीब एक बजे चोरों ने पहले देहरादून रोड स्थित कन्फेक्शनरी की दुकान का ताला खोला और गल्ले में रखी करीब छह से सात हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। इसके बाद चोरों ने नजदीक ही स्थित डेयरी की दुकान में भी चोरी की और गल्ले में रखी हजारों रुपये की रेजगारी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदारो ने ताला खुला देखा तो उनके होश उड़ गए। दुकानों के अंदर जांच करने पर नकदी गायब मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed