फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   revati me police par pathrav

रेवती में पुलिस पर पथराव, लाठीचार्ज

Thu, 13 Oct 2016 08:35 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Thu, 13 Oct 2016 08:35 PM IST
विज्ञापन
revati me police par pathrav
d - फोटो : demo pic
रेवती में बुधवार की देर रात विसर्जन जुलूस रोककर धरने पर बैठी महिलाओं से बातचीत कर रहे डीएम और एसपी पर भीड़ ने रात पौने एक बजे के करीब पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज और भगदड़ में 15 महिलाएं और छह पुरुष जख्मी हो गए। रात 1.35 बजे के करीब प्रतिमाएं कोल नाला एवं दह रेवती में विसर्जित करा दी गईं।वहीं, रात दो बजे ताजिया को भी कर्बला में सुपुर्दे खाक कर दिया गया। गांव में तनावपूर्ण शांति है। कई थानों की फोर्स और पीएसी गांव में तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन



बता दें कि बुधवार की देर रात रेवती के उत्तर टोला स्थित बुढवा मंदिर के पास प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान नशे में डांस कर रहे कुछ युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस बीच किसी ने गोली चला दी। जिसमें छर्रा लगने से तीन लोग जख्मी हो गए। घायलों में रेवती के वार्ड  4 निवासी भोला साहनी, दारोगा साहनी और वार्ड नंबर 15 निवासी अलगू साहनी शामिल थे। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


उधर, घटना के बाद स्थानीय महिलाओं ने विसर्जन जुलूस को वहीं रोक दिया तथा आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गईं। रात 11.40 बजे के करीब जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस और पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी मौके पर पहुंचे तथा धरनारत महिलाओं से बातचीत शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी मांग पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया तथा अन्य पर सुबह कार्रवाई का भरोसा दिलाया। बातचीत चल ही रही थी कि पौने एक बजे के करीब भीड़ में से पथराव शुरू हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए  पुलिस ने लाठीचार्ज किया, तो वहां भगदड़ मच गई।


इसमें 15 महिलाएं और छह पुरुष घायल हो गए जबकि पथराव में छह पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। घायलों में रम्भा, पचरतनी, श्याम सुंदरी, दौलतिया, तेतरी, सावित्री, विमली, भगमनी, बसमतिया, सविता, विभा, रीना, लीलावती,  लाल जी साहनी, राज कुमार, उमेश साहनी, भीम साहनी आदि शामिल हैं। इस मामले में एक पक्ष ने थाने में पांच नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। देर शाम तक प्राथमिकी दर्ज नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed